Shani Favourite Plant: शनि के अशुभ प्रभाव से राहत के लिए लगाएं ये पौधा, जानें घर में रखने की सही दिशा और फायदे

Shani Favourite Plant: वास्तु और ज्योतिष के अनुसार लाभकारी पौधों की कमी नहीं है, लेकिन एक पौधा ऐसा भी है, जो शनिदेव का प्रिय है। घर में इसे लगाने से शनि दोष दूर होता है और यह मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का भी देता है। आइए जानते हैं, यह पौधा कौन-सा है और किस दिशा में लगाना लाभकारी है?

shani-favourite-plant

Shani Favourite Plant: यदि आप शनि के अशुभ प्रभाव से परेशान हैं, तो विशेष पौधे को घर में लगाना लाभकारी हो सकता है, क्योंकि यह पौधा शनिदेव का प्रिय पौधा माना जाता है। यदि आपके दिमाग में शमी पौधे का नाम आ रहा है, तो आप गलत हैं। क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार, शनि के अशुभ प्रभाव से परेशान लोगों के लिए लाजवंती यानी छुई-मुई का पौधा वरदान साबित हो सकता है। मान्यता है कि यह पौधा न केवल घर की ऊर्जा को संतुलित करता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक वातावरण भी लाता है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र दोनों में इसकी महत्ता है और इसे सही दिशा में रखने से शनि दोष कम करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

लाजवंती पौराणिक संदर्भ

लाजवंती की संवेदनशीलता इसे खास बनाती है। कुछ कथाओं में इसे महिषासुर की पत्नी से जोड़ा गया है, जबकि कुछ साहित्यिक संदर्भों में इसे सती सावित्री के समान पति के प्रति निष्ठा और मर्यादा का प्रतीक माना गया है। यह पौधा घर में लगाने से न केवल सौंदर्य बढ़ता है, बल्कि आध्यात्मिक लाभ भी मिलता है।

विज्ञापन

लगाने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार लाजवंती को घर की ईशान यानी उत्तर-पूर्व दिशा या पूर्व दिशा में लगाना उत्तम माना जाता है। इस दिशा में इसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम होता है।

विज्ञापन

होते हैं ये लाभ

लाजवंती एक शुभ पौधा है. इस पौधे को शुभ दिशा यानी उत्तर-पूर्व और पूर्व में लगाने से नजर दोष और बुरी ऊर्जा दूर होती है और परिवार में आपसी प्रेम और समझ बढ़ती है

शनि दोष से राहत का उपाय

ज्योतिष के अनुसार लाजवंती शनिदेव का प्रिय पौधा है। इसे घर में लगाने से शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। विशेष रूप से शनि के दोष वाले लोग इसे अपने पूजा स्थान या बैठक कक्ष में रख सकते हैं। यह पौधा घर के वातावरण को शांत और सुखमय बनाता है।

विज्ञापन

ऐसे करें देखभाल

लाजवंती को अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है। इसे सुबह की धूप मिलनी चाहिए और मिट्टी को हल्का नम रखना पर्याप्त है। यह पौधा आसानी से किसी छोटे गमले में भी उग सकता है। नियमित देखभाल से इसकी ऊर्जा और सकारात्मक प्रभाव और भी बढ़ जाता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ