Eid Ul Fitr 2026 Date: 20 या 21 मार्च, भारत में कब मनाई जाएगी ईद? नोट कर लें सही तरीख

Eid Ul Fitr 2026 Date: इस समय रमजान का पाक महीना चल रहा है. रमजान के बाद ईद मनाई जाती है जो रमजान महीने के अंत का प्रतीक होती है. ईद का पर्व चांद दिखने पर निर्भर होता है. रमजान के बाद ईद किस दिन मनाई जाएगी चलिए इसके बारे में जानते हैं.

Eid al-Fitr.jpg

Photo Credit- News24GFX

Eid Ul Fitr 2026 Date: मुसलमानों के पाक महीने रमजान की शुरुआत 19 फरवरी से हो चुकी है. इन दिनों रमजान चल रहे हैं इसमें मुस्लिम लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. रमजान महीने के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद का पर्व मनाया जाता है. इसे मीठी ईद या ईद उल फितर के नाम से भी जानते हैं. भारत में इस साल ईद कब मनाई जाएगी इसकी तारीख को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है. आइये जानते है ईद उल फितर का पर्व कब मनाया जाएगा?

विज्ञापन

भारत में कब मनाई जाएगी ईद? (Eid Ul Fitr Kab hai)

ईद की तारीख चांद दिखने पर निर्भर होती है. शव्वाल महीने का पहला चांद दिखने के बाद अगले दिन ईद उल फितर मनाते हैं. रमजान महीने की शुरुआत 19 फरवरी को हुई थी ऐसे में इसका समापन 19 मार्च को होगा. यानि 19 मार्च को चांद नजर आता है तो 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी. हालांकि, अगर चांद 20 मार्च को नजर आता है तो ईद उल फितर का पर्व 21 मार्च को मनाया जाएगा. बता दें कि, जानकारों के मुताबिक भारत में ईद उल फितर का पर्व 20 मार्च को मनाया जाएगा. लेकिन इसकी अंतिम तारीख चांद दिखने के बाद ही तय होगी.

विज्ञापन

अरब देशों में कब है ईद?

अरब देशों में ईद का पर्व भारत की तुलना में एक दिन पहले मनाया जाता है. दरअसल, भौगोलिक स्थिति के कारण अरब देशों खासकर सऊदी अरब में चांद एक दिन पहले नजर आता है. जिसके बाद अगले दिन ईद मनाई जाती है. सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद अगले दिन भारत में चांद नजर आता है और इससे एक दिन बाद ईद मनाई जाती है. अगर अरब देशों में चांद 18 को नजर आता है तो ईद 19 मार्च को मनाई जाएगी और भारत में 20 मार्च को ईद का पर्व होगा. ईद की अंतिम तारीख पूरी तरह से चांद दिखने पर निर्भर करती है.

विज्ञापन

कैसे मनाते हैं ईद?

ईद के दिन मुस्लिम लोग सुबह नहाने के बाद सुबह की नमाज अदा करते हैं. जिसे सलात-उल-फज्र कहा जाता है. नमाज अदा करने के बाद सभी परिवार के साथ मिठाई, खजूर और सेवई खाते हैं. ईद के दिन सभी नए कपड़े पहनते हैं. लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक बोलते हैं. घर के बड़े छोटे बच्चों को ईदी के तौर पर पैसे और गिफ्ट देते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ