Sheetala Ashtami 2026 Today: आज है शीतला अष्टमी, जानिए संपूर्ण पूजा विधि और शीतला माता के प्रिय भोग

Sheetala Ashtami 2026 Today: आज 11 मार्च को चैत्र माह की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को शीतला अष्टमी का व्रत है. शीतला अष्टमी को बसोड़ा पूजा के नाम से भी जानते हैं. आज शीतला अष्टमी की पूजा विधि और शीतला माता के प्रिय भोग के बारे में जानते हैं.

आज है शीतला अष्टमी

Photo Credit- News24GFX

Sheetala Ashtami 2026 Today: आज चैत्र माह की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि है इस दिन को शीतला अष्टमी के नाम से जानते हैं. उदयातिथि के आधार पर आज 11 मार्च 2026, दिन बुधवार को शीतला अष्टमी का व्रत है. आज शीतला माता की पूजा करने का विशेष महत्व होता है. आज बसोड़ा पूजा जाता है. बसोड़ा पूजा में माता शीतला को एक दिन पहले बने बासी भोजन का भोग लगाते हैं. भक्त विधि-विधान से शीतला माता की पूजा करते हैं तो जीवन के दुख-दर्द समाप्त होते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि आती है. चलिए शीतला अष्टमी पर माता शीतला की पूजा विधि के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

शीतला अष्टमी पूजा विधि (Sheetala Ashtami Puja Vidhi)

माता शीतला का स्वरूप हाथों में कलश, सूप, झाड़ू और नीम के पत्ते धारण किये हुए है. शीतला माता गर्दभ यानी गधे की सवारी किये हुए हैं. शीतला माता की पूजा के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ कपड़े पहनकर तैयार हो जाएं. एक थाली में माता शीतला के लिए भोग सजाएं. ध्यान रहे सभी भोग एक दिन पहले बने हुए होने चाहिए. दूसरी थाली में आटे का बना दीपक, रोली, अक्षत, हल्दी, मोली, सिक्के और मेहंदी रखें. एक लोटे में ठंडा पानी जरूर रखें.

विज्ञापन

शीतला अष्टमी की पूजा के लिए आटे के बने दीपक को बिना जलाए मंदिर में रख दें. शीतला माता को एक-एक कर सभी चीजें अर्पित करें और भोग लगाएं. घर के सभी सदस्यों और खुद को हल्दी का टीका लगाएं. माता को जल अर्पित करें और मेहंदी, मोली और वस्त्र अर्पित करें. थोड़ा जल बचाकर रखें और घर के सदस्यों की आंखों पर लगाएं. थोड़ा और जल लेकर होलिका दहन वाली जगह पर जाकर अर्पित करें और पूजा सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा करें.

विज्ञापन

शीतला अष्टमी भोग (Sheetala Ashtami Bhog)

शीतला अष्टमी के दिन माता शीतला को ठंडे खाने का भोग लगाया जाता है. आपने शीतला सप्तमी के दिन जो पुआ, रोटी, बाजरा, मीठे चावल, नमक पारे और मठरी बनाकर रखे हैं उन चीजों का माता शीतला को भोग लगाएं. इस विधि से पूजा करने और माता को भोग लगाने से आपको शीतला माता का आशीर्वाद मिलेगा और रोग-दोष से मुक्ति मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ