Vastu Tips for Debts: कभी-कभी परिस्थितिवश कर्ज लेना मजबूरी बन जाती है, लेकिन तनाव तब बढ़ जाता है, जब आप उसे चुका नहीं पाते हैं। यदि आपने कर्ज लिया है और उसे चुका नहीं पा रहे हैं या ईएमआई (EMI) भरते-भरते परेशान हैं, तो इसकी वजह घर का कोई वास्तु दोष हो सकता है। घर में सहज रूप से कुछ बदलाव कर और कुछ आसान वास्तु उपाय करने से कर्ज से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।
घर में पेड़-पौधे लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पेड़-पौधों को लगाना बहुत शुभ माना गया है। घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में बड़े पेड़ लगाने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। घर के अंदर गमलों में ड्रेकेना (लकी बैम्बू), पीस लिली, डॉलर प्लांट (जेड पौधा) आदि प्लांट लगाने से आपकी आमदनी में इजाफा होगा, जो आपके कर्ज को खत्म करने में सहायता करेगा।
मुख्य प्रवेश द्वार को आर्कषक बनाएं
कर्ज और धन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आपको घर के मुख्य प्रवेश द्वार को अट्रैक्टिव बनाना चाहिए। यदि इसमें कोई खराबी या दरार हो, तो तुरंत मरम्मत करवा लेनी चाहिए। मेन गेट पर विंड चाइम्स लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जो धन की आमद को भी बढ़ाता है।
प्लंबिंग संबंधी समस्याएं न आने दें
घर में नल का खराब रहना, पाइप से पानी का रिसना, दीवाल पर पानी रिसाव होना जैसे प्लंबिंग की समस्या कभी नहीं होनी चाहिए, ये कर्ज को बढ़ावा देते हैं। इसको बिना देर किए सही करवाना जरूरी है। इससे घर में आर्थिक स्थिरता आएगी और धन बढ़ने लगेगा।
ये भी पढ़ें: Housekey Vastu Tips: नसीब का ताला नहीं होगा बंद, घर में इस जगह पर रखें चाबियां
घड़ियों के लिए सही जगह लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में दीवाल घड़ी लगाना चाहिए, क्योंकि घर की घड़ियों को इस दिशा में रखने से धन में वृद्धि होती है। यह भी देखें कि घर में कोई घड़ी खराब न हो या सुस्त न चलती हो।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या आप भी घर में झाड़ू रखते हैं यहां? कभी दूर नहीं होगी रुपयों-पैसों की तंगी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 hr agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
3 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
3 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
4 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
7 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
8 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines