Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Holi 2026 Date: कब है होलिका दहन और रंगों वाली होली? यहां दूर करें डेट को लेकर कन्फ्यूजन

Holi 2026 Date: होली का पर्व फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. पूर्णिमा के दिन होलिका दहन होता है और अगले दिन रंगों वाली होली यानी धुलेंडी होती है. चलिए जानते हैं साल 2026 में होलिका दहन और रंगों वाली होगी कब है?

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Feb 3, 2026 12:48
Holi 2026 Date
Photo Credit- News24GFX

Holi 2026 Date: रंगों का त्योहार होली हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है. होली का पर्व देशभर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है. होली पर्व पंचांग के अनुसार, मनाया जाता है ऐसे में इसकी तारीख को लेकर लोगों के बीच अक्सर कन्फ्यूजन रहता है. आप यहां जान सकते हैं कि, इस साल होली का पर्व कब मनाया जाएगा?

कब है होलिका दहन?

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका दहन का पर्व फाल्गुन पूर्णिमा को होता है. इस दिन भगवान ने भक्त प्रहलाद की रक्षा की थी और राक्षसी होलिका अग्नि में जल गई थी. इस पौराणिक कथा के माध्यम से होली का दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 मार्च की शाम को 5 बजकर 55 मिनट से 3 मार्च को शाम 5 बजकर 07 मिनट तक रहेगी. द्रिक पंचांग के मुताबिक, होलिका दहन का पर्व 3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Vastu Tips: कभी परेशान नहीं करेगा वास्तु दोष, घर में करें ये 5 उपाय, बदल जाएगा जीवन

कब है धुलेंडी यानी रंगों वाली होली?

होलिका दहन के अलगे दिन धुलेंडी यानी रंगों वाली होली मनाई जाती है. इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और आपस में खुशियां मनाते हैं. 3 मार्च 2026 को होलिका दहन के बाद 4 मार्च 2026, दिन बुधवार को रंगों वाली होली खेली जाएगी. धुलेंडी पर ढोल-नगाड़े, गीत-संगीत और पकवानों के साथ देशभर में होली मनाई जाती है. इस प्रकार होली का पर्व 3 और 4 मार्च को मनाया जाएगा. 3 मार्च को होलिका दहन होगा और 4 मार्च को धुलेंडी होगी.

---विज्ञापन---

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 3 मार्च 2026, दिन मंगलवार को होगा. होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 3 मार्च को शाम 6 बजकर 22 मिनट से रात को 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. इस शुभ मुहूर्त में होलिका दहन और पूजन कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 03, 2026 12:48 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.