Holi 2026: होली का पर्व इस साल 3 और 4 मार्च को मनाया जाएगा. 3 मार्च को होलिका दहन होगा और 4 मार्च को रंगोत्सव होगा. इस दिन धुलंडी होगी. होली के त्योहार पर लोग एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाते हैं. होली पर रंगोत्सव की शुरुआत लोग भगवान को गुलाल अर्पित कर करते हैं. सभी लोग अपने आराध्य देवी-देवता को रंग-गुलाल लगाते हैं. होली पर किन देवी-देवताओं को कौन सा गुलाल अर्पित करना चाहिए और क्या भोग लगाना चाहिए चलिए जानते हैं.
किस देवता को कौन-सा रंग लगाएं?
राधा रानी और भगवान कृष्ण
होली के दिन भगवान श्रीकृष्ण को और राधा रानी को रंग-गुलाल अर्पित करना चाहिए. श्रीकृष्ण को मटमैला गुलाल अर्पित करें और राधा रानी को गुलाबी या लाल रंग का गुलाल लगाना शुभ माना जाता है. श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं. राधा रानी को मोहन थाल और पंचामृत का भोग लगाएं.
भगवान राम
होली पर सुख-समद्धि के लिए आपको भगवान राम को पीले या लाल रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए. इसके साथ ही होली की अग्नि में भूनी हुई जौ की बालियों को अर्पित करें. इससे भगवान राम प्रसन्न होते हैं और अन्न-धन के भंडार भरे रहते हैं.
हनुमान जी का प्रिय रंग
बजरंगबली के आराध्य को सिंदूरी रंग का गुलाल हनुमान जी को अर्पित करना चाहिए. होली के दिन आप हनुमान जी को चोला चढ़ा सकते हैं. आप गुड़ से बनी रोटियों का हनुमान जी को भोग लगाएं.
ये भी पढ़ें – Holika Dahan 2026 Date: होलिका दहन की डेट को लेकर बना हुआ है कंफ्यूजन, जानें कब मनाई जाएगी छोटी होली?
भोलेनाथ को लगाएं गुलाल
भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर उन्हें होलिका दहन की राख चढ़ाकर प्रसन्न कर सकते हैं. इसके साथ ही आप नीले रंग का गुलाल लगा सकते हैं. भोलेनाथ को भांग और धतूरे का भोग लगाएं. शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
गणेश जी का प्रिय भोग
गणेश जी के चरणों में हरे रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए. आप हरे रंग के गुलाल से गणेश जी को प्रसन्न कर सकते हैं. गणेश जी को मोदक और लड्डू का भोग लगाना चाहिए. मोदक गणेश जी को अति प्रिय हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
3 hrs agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
20 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
22 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
1 day agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
1 day agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
2 days agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
2 days agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines