Pradosh Vrat 2025: हिंदू नववर्ष और साल 2025 के अप्रैल माह का पहला प्रदोष व्रत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को रखा जाता है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। इसके साथ ही लाइफ स्मूद चलने लगती है।
प्रदोष व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन किया जाता है। माना जाता है प्रदोष के दिन भोलनाथ और माता पार्वती का पूजन करने मात्र से जीवन के हर दुख दूर होते हैं। इसके साथ ही सभी प्रकार के रोग, दोष भी मिट जाते हैं। आइए जानते हैं कि अप्रैल माह का पहला प्रदोष व्रत कब है?
कब है अप्रैल का पहला प्रदोष व्रत?
द्रिक पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 9 अप्रैल की रात 10 बजकर 55 मिनट से शुरू हो रही है। यह 11 अप्रैल की सुबह 1 बजे तक रहने वाली है। उदया तिथि के अनुसार प्रदोष व्रत 10 अप्रैल गुरुवार को रखा जाएगा। गुरुवार को पड़ने वाले प्रदोष को गुरु प्रदोष कहा जाता है।
इतने बजे तक रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त
10 अप्रैल को गुरु प्रदोष व्रत के पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 2 घंटे तक रहेगा। पूजा का शुभ मुहूर्त 6 बजकर 44 मिनट से रात 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इस समय में प्रदोष व्रत की पूजा करना अच्छा रहेगा।
इन शुभ योगों का बन रहा है संयोग
अप्रैल 2025 के पहले प्रदोष व्रत के दिन तीन शुभ योग बन रहे हैं। प्रदोष के दिन रवि, वृद्धि और ध्रुव योग बनेंगे। इसमें रवि योग दोपहर 12 बजकर 24 से 11 अप्रैल सुब 6 बजे तक रहेगी। वहीं, वृद्धि योग शाम 6 बजकर 59 तक रहेगा। इसके बाद ध्रुव योग शुरू हो जाएगा। तीन शुभ योगों के चलते यह प्रदोष व्रत दोगुना फलदायक होगा।
ऐसे करें पूजा
गुरु प्रदोष व्रत में शिवलिंग का जल, दूध, पंचामृत से अभिषेक करें। इसके साथ ही प्रभु को बेलपत्र, धतूरा और सफेद फूल अर्पित करें। माना जाता है कि इस व्रत को करने से हर बाधा और संकट से रक्षा होती है।
मिलते हैं ये लाभ
गुरु प्रदोष का व्रत रखने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। इससे जीवन में संपन्नता आती है। इसके साथ ही करियर और कारोबार में भी आपको लाभ होगा। पितरों का आशीर्वाद भी आपको मिलेगा। भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं का खतरा भी टल जाता है। इसके साथ ही भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- घर से निकलते समय कर लें ये 5 उपाय, दूर भागेंगी आपकी लाइफ से समस्याएं!
संबंधित खबरें
आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 hr agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
16 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
19 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
20 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
20 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
21 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines