घर से निकलते समय कर लें ये 5 उपाय, दूर भागेंगी आपकी लाइफ से समस्याएं!

अगर आप चाहते हैं कि आपका पूरा दिन शानदार रहे और बिगड़े काम भी बनने लगें तो घर से निकलने से पहले कुछ आसान से उपाय कर लें। शास्त्रों के अनुसार इन उपायों को करने से आपका हर कार्य बिना बाधा के संपन्न होगा और भाग्य का साथ भी आपको मिलेगा।

astro tips

हिंदू धार्मिक शास्त्रों में घर से बाहर जाते समय किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताया गया है। माना जाता है कि अगर आप इन उपायों करके घर से बाहर निकलते हैं तो आप किसी भी कार्य में असफल नहीं होते हैं। मान्यता है कि अगर आप शास्त्रों के अनुसार कुछ उपायों को करते हैं तो आपके बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।

विज्ञापन

इन उपायों को आप तब भी प्रयोग में ला सकते हैं, जब आप किसी महत्वपूर्ण कार्य जैसे इंटरव्यू, मीटिंग में जा रहे हों। आइए जानते हैं कि घर से निकलने से पहले किन कार्यों करना चाहिए।

विज्ञापन

घर से निकलने से पहले करें ये काम!

  • ज्योतिष के अनुसार आप यह चेक करें कि आपकी नाक के किस छिद्र से तेज सांस निकल रही है और किससे कम निकल रही है। जिससे तेज निकल रही है, मतलब उस साइड वाला स्वर आपका एक्टिवेट है। लेफ्ट या राइट जो भी स्वर आपका एक्टिवेट हो आप उसी पैर को सबसे पहले घर से बाहर निकालें। वहीं, अगर दोनों से बराबर सांस निकल रही हो तो दायां पैर बाहर निकालकर घर से बाहर निकल सकते हैं। ऐसा ही घर में प्रवेश करते समय भी करें।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, थोड़ा सा गुड़ खाकर और पानी पीकर घर से बाहर निकलें। ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलती है।
  • घर से बाहर निकलते समय काली मिर्च के दाने बिखेर दें। इन दानों पर पैर रखकर घर से बाहर निकलें। इसके बाद पीछे पलटकर नहीं देखें।
  • जब भी घर से बाहर निकलें तो उसके पहले शीशे में अपना चेहरा अवश्य देखें। ऐसा करने से आपके अंदर पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।
  • किसी भी शुभ कार्य के लिए निकलते समय श्री गणेशाय नमः बोलें फिर विपरीत दिशा 4 कदम चलें। इसके बाद अपने कार्य के लिए चले जाएं। ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ