हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Falgun Amavasya 2024 Date: आज है फाल्गुन अमावस्या की तिथि, नोट करें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व

Falgun Amavasya 2024 Date: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 10 मार्च को फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि है। अमावस्या के दिन दान स्नान करने का बहुत ही महत्व है। साथ ही तर्पण करने का भी विधान है। जो लोग अमावस्या तिथि के दिन पितृ देवों को तर्पण करते हैं उन्हें पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। तो आइए आज इस खबर में जानते हैं फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि के शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।

विज्ञापन

Falgun Amavasya 2024 Date: वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्च में अमावस्या की तिथि आज यानी 10 मार्च को मनाई जाएगी। हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को फाल्गुन माह के अमावस्या मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान-दान करने का विधान होता है। साथ ही इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने का भी महत्व होता है। मान्यता है कि जो लोग अमावस्या तिथि के दिन पितरों को तर्पण करते हैं उन्हें पितृदोष से मुक्ति मिलती है। इस दिन दान करने का भी बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। तो आज इस खबर में जानेंगे का फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि कब है, शुभ मुहूर्त क्या है, साथ ही महत्व क्या है। आइए इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कब है फाल्गुन अमावस्या

पंचांग के अनुसार, 9 मार्च दिन शनिवार को शाम 6 बजकर 17 मिनट पर अमावस्या तिथि की शुरुआत हो रही है और समाप्ति 10 मार्च दिन रविवार को दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर होगी। बता दें हिंदू धर्म में उदया तिथि को माना जाता है इसलिए फाल्गुन अमावस्या की तिथि आज यानी 10 मार्च को है।

अमावस्या का शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त यानी 4 बजकर 48 मिनट तक है। इस शुभ मुहूर्त में स्नान करने का बहुत ही महत्व है। वहीं इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर के 12 बजकर 08 मिनट से लेकर 55 मिनट तक है।

विज्ञापन

क्या है फाल्गुन अमावस्या का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या तिथि के दिन स्नान-दान का बहुत ही महत्व है। मान्यता है कि इस दिन तर्पण करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही इस दिन पितरों का ध्यान करके अन्न, वस्त्र, धन, भूमि आदि का दान किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

यह भी पढ़ें- आज शनि और बुध कर चुके हैं नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों के जीवन में होगी हलचल

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- अंग्रेजी के पहले नाम के अक्षर से जान सकते हैं अपनी राशि, जानें प्रत्येक राशि का स्वभाव और स्वामी ग्रह

यह भी पढ़ें- तीन दिन बाद भगवान शिव इन 3 राशियों पर होंगे मेहरबान, मंगल देव बनाएंगे धनवान

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24  इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय पर सलाह लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola