Chhoti Diwali 2026: दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाता है. इसे छोटी दिवाली के साथ ही नरक चतुर्दशी, काली चौदस, रूप चौदस और रूप चतुर्दशी के नाम से भी जानते हैं. छोटी दिवाली के अवसर पर भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की जाती है. छोटी दिवाली का दिन हनुमान पूजा के नाम से भी जानते हैं. हालांकि, कम ही लोग इस दिन हनुमान जी की पूजा के कारण और महत्व के बारे में जानते हैं. दिवाली से पहले नरक चतुर्दशी पर हनुमान जी की पूजा क्यों की जाती है, आइये इसके बारे में जानते हैं.
कब है दिवाली 2026?
द्रिक पंचांग के अनुसार, दिवाली का पर्व इस साल 8 नवंबर को मनाया जाएगा. दिवाली पर्व का आरंभ 6 नवंबर को धनतेरस के साथ हो जाएगा. इसके बाद 7 नवंबर को हनुमान पूजा की जाएगी. इस दिन काली चौदस मनाई जाएगी. बता दें कि, दिवाली के दिन ही नरक चतुर्दशी पड़ रही हैं. 9 नवंबर को दिवाली स्नान और देव पूजा की जाएगी. 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी. भैया दूज का पर्व 11 नवंबर को मनाया जाएगा.
दिवाली से पहले हनुमान पूजा क्यों?
दिवाली से एक दिन पहले हनुमाम जी की पूजा का महत्व है. इसको लेकर कई सारी मान्यताएं हैं. आइये इन अलग-अलग सभी कारणों के बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Rama Ekadashi 2026: 4 या 5 नवंबर, कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव
दिवाली से एक दिन पहले काली चौदस पर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव अधिक होता है. हनुमान जी को नकारात्मक शक्तियों का नाश करने वाला माना जाता है. बुरी ऊर्जाओं, भय, रोग और जीवन की बाधाओं से मुक्ति के लिए भक्त हनुमान जी की पूजा करते हैं.
हनुमान जन्मोत्सव
हनुमान जन्मोत्सव का पर्व चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है. हालांकि, कई जगहों पर छोटी दिवाली के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है. गुजरात और अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में इस दिन को हनुमान जी के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं. इस वजह से हनुमान जी की पूजा की जाती है.
प्रभु श्रीराम का वरदान
पौराणिक कथा के अनुसार, रावण को वध कर 14 वर्षीय वनवास के बाद भगवान राम अयोध्या वापस लौटे थे. इस दौरान अयोध्यावासियों ने भगवान राम के अयोध्या आगमन की प्रसन्नता में दीवाली उत्सव मनाया जाता है. प्रभु श्रीराम हनुमान जी के भक्ति व समर्पण से प्रसन्न हुए थे. भगवान श्री राम ने हनुमान जी को वरदान दिया कि, उनसे पहले हनुमान जी की पूजा की जाएगी. इसलिए दिवाली पर्व से एक दिन पहले हनुमान जी की पूजा का विधान है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
20 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
21 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
23 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
2 days agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines