Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Chandra Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए किस समय देख सकेंगे ब्लड मून?

Chandra Grahan 2026: आज 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा. भारत में यह ग्रहण दिखाई देगा. आज लगने वाले चंद्र ग्रहण के दौरान आसमान में ब्लड मून दिखेगा. चंद्रमा तांबे जैसा या लाल रंग का दिखाई देगा.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 3, 2026 10:40
Chandra Grahan 2026
Photo Credit- News24GFX

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण वह स्थिति है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है. इस स्थिति में पृथ्वी के वायुमंडल से होकर सूर्य की रोशनी गुजरती है. यह लाल रोशनी चंद्रमा पर पड़ती है तो चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देता है. इस तरह के ग्रहण को ब्लड मून भी कहते हैं. आज 3 मार्च को लगने वाले ग्रहण के समय ब्लड मून दिखाई देगा. भारत में चंद्र ग्रहण किस समय लगेगा और लाल रंग का चंद्रमा किस समय देख सकेंगे चलिए जानते हैं.

चंद्र ग्रहण का समय

आज लगने वाला चंद्र ग्रहण दोपहर को 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन शाम को 6 बजकर 46 मिनट पर होगा. इस ग्रहण की अवधि कुल 3 घंटे 27 मिनट की होगी. ग्रहण से 9 घंटे पहले सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर सूतक काल शुरू हो गया है. सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य और पूजा-पाठ नहीं कर सकेंगे. इसके बाद ग्रहण समाप्त होने पर मंदिर के कपाट खुलेंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Holi 2026: होली पर खूब होते हैं टोने-टोटके, बचाव ही है इसका सबसे बड़ा उपाय, जानिए तरीका

भारत में कब दिखेगा ब्लड मून

आज भारत में चंद्र उदय शाम को 5 बजकर 59 मिनट पर होगा. जबकि, ग्रहण की शुरुआत दोपहर को 3 बजकर 20 मिनट पर हो जाएगी. भारत में शाम के समय ग्रहण देख सकेंगे. पूरे भारत में ग्रहण शाम को 5 बजकर 59 मिनट के बाद ही देखा जा सकेगा. आप इस समय ग्रहण को देख सकेंगे. भारत में अलग-अलग जगहों पर चंद्र ग्रहण दिखने का अलग-अलग समय रहेगा. बता दें कि, भारत के अलावा चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कई हिस्सों में दिखेगा.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 03, 2026 09:04 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.