हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Chanakya Niti: ये 3 गलत ख्वाहिशें इंसान को कर देती हैं बर्बाद; धन, सम्मान और सुख तीनों हो सकते हैं खत्म

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार, कुछ गलत ख्वाहिशें इंसान की तरक्की, धन और सम्मान तीनों छीन सकती हैं. अक्सर जल्दी फायदा पाने का लालच कई बार जीवन में बड़ी परेशानी का कारण बन जाता है. आइए जानते हैं, वे 3 ख्वाहिशें कौन-सी हैं, जिनसे हमेशा दूर रहने की सलाह दी गई है?

विज्ञापन

Chanakya Niti: चाणक्य नीति कहती है कि इंसान की कुछ गलत ख्वाहिशें धीरे-धीरे उसकी पूरी लाइफ बिगाड़ सकती हैं. शुरुआत में ये छोटी लगती हैं, लेकिन बाद में पैसा, इज्जत और सुकून सब छीन लेती हैं. कई बार लोग जल्दी फायदा पाने के चक्कर में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका नुकसान लंबे समय तक उठाना पड़ता है. आइए जानते हैं, आचार्य चाणक्य ने किन 3 ख्वाहिशों से हमेशा दूर रहने की सलाह दी है?

दूसरे का अन्न

चाणक्य के अनुसार, कभी भी किसी का हक छीनकर या धोखे से खाना नहीं चाहिए. किसी का हिस्सा मारकर या गलत तरीके से पाया गया अन्न कुछ समय के लिए फायदा दे सकता है, लेकिन मन की शांति छीन लेता है. ऐसे लोगों को कभी असली संतोष नहीं मिलता है. इसलिए हमेशा ईमानदारी की कमाई से ही पेट भरना बेहतर माना गया है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 3 मौकों पर बहादुरी दिखाना सबसे बड़ी मूर्खता है, यहां पीछे हटना ही है बुद्धिमानी

विज्ञापन

दूसरे का धन

किसी और का पैसा पाने की चाह इंसान को गलत रास्ते पर ले जा सकती है. झूठ, धोखा या बेईमानी से कमाया गया धन ज्यादा दिन टिकता नहीं. कभी बीमारी में निकल जाता है. कभी विवाद में फंस जाता है. चाणक्य का साफ संदेश है कि गलत तरीके से आया पैसा आखिरकार नुकसान ही देता है.

जन-धन पर नजर

हिन्दू संस्कृति में धार्मिक, सामाजिक या सरकारी काम के लिए रखा गया धन सबसे पवित्र माना जाता है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इस धन में गड़बड़ी करना बहुत बड़ा अपराध है. ऐसा करने वाला धीरे-धीरे अपनी साख, सम्मान और आर्थिक स्थिति सब खो सकता है. ऐसे धन का गलत इस्तेमाल भारी पड़ सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Kaalchakra: सावन में क्यों खास हैं 12 ज्योतिर्लिंग? पं. सुरेश पांडेय से जानें हर एक का महत्व और पूजा का फल

ये है सही रास्ता

चाणक्य नीति मेहनत, ईमानदारी और संतोष की सीख देती है. अपनी मेहनत से कमाया हुआ धन और भोजन ही सबसे बड़ा सुख देता है. शॉर्टकट का लालच कुछ समय के लिए अच्छा लग सकता है, लेकिन आगे चलकर वही सबसे बड़ी परेशानी बन जाता है. इसलिए आचार्य चाणक्य की सीख है मेहनत की कमाई पर भरोसा करनी चाहिए और गलत ख्वाहिशों से हमेशा दूरी बनाए रखनी चाहिए.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Dirty Clothes Dream Meaning: सपने में खुद को गंदे कपड़े में देखना किस बात का संकेत, शुभ है या अशुभ? जानिए स्वप्न शास्त्र का रहस्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola