IND W vs ZIM W: कप्तानी जाने के बाद हरमनप्रीत कौर ने खेली धमाकेदार पारी, शतक जड़ने से चूकी

IND W vs ZIM W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज खेली जा रही है. जहां पर सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन किया. इस दौरान टीम इंडिया की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बहुत ही धमाकेदार पारी खेली.

Harmanpreet kaur

Harmanpreet kaur ने आखिरी मुकाबले में खेली शानदार पारी (Pic Credit- Tanuj X)

IND W vs ZIM W: मंगलवार को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया. तीसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे के सामने टीम इंडिया ने जीत के लिए 217 रन का टारगेट रखा है. भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. जहां पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बेहद शानदार पारी खेली. लेकिन वो शतक जड़ने से चूक गई. 

विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर ने खेली शानदार पारी 

पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में मोर्चा खुद संभाला. उन्होंने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए अपनी को 200 रन के पार पहुंचाया. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरी दिग्गज हरमनप्रीत कौर 41 गेंदों में नाबाद 91 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. 221.95 की शानदार स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने इस पारी में 5 छक्के और 10 चौके भी जड़े. हरमनप्रीत कौर लंबे समय के बाद अपने पुराने रंग में नजर आए हैं. 

विज्ञापन

लंबे समय के बाद हरमनप्रीत कौर नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरी. जिसका फायदा भी उन्हें मिला. जिम्बाब्वे के किसी भी गेंदबाज के पास उनका कोई भी तोड़ नहीं था. ओवर खत्म हो गए नहीं, तो हरमनप्रीत कौर इस मुकाबले में अपने टी-20 करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ सकती थी. कौर को मंधाना के बल्लेबाजी नहीं करने का फायदा मिला है. अब वो आने वाले टी-20 सीरीज में भी नंबर 4 पर ही बल्लेबाजी करती हुई नजर आना चाहेंगी. 

टीम इंडिया ने खड़ा किया बड़ा स्कोर 

शेफाली वर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज अनुष्का शर्मा के साथ मैदान पर उतरीं. दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 5.2 ओवरों में 54 रन की साझेदारी हुई. अनुष्का 20 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 28 रन बनाकर आउट हुईं. दिग्गज बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं. उन्होंने शेफाली वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 84 रन जुटाकर टीम को 152 के स्कोर तक पहुंचा दिया. 

विज्ञापन

युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली ने 37 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 69 रन की पारी खेली. कप्तान मंधाना इस पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरीं. भारत ने 20 ओवरों की समाप्ति तक 7 विकेट खोकर 216 रन बनाए. मेहमान टीम की तरफ से बिलवड बिजा ने 4 ओवरों में 50 रन देकर 3 विकेट निकाले. जबकि नोमवेलो सिबांडा, तेंडाई मकुशा और न्याशा ग्वानजुरा ने 1-1 विकेट हासिल किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ