Kaalchakra: आज शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर करें ये उपाय, चमक सकता है आपका भाग्य
Kaalchakra Today: आज के कालचक्र में शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि से जुड़े उपायों के बारे में जान सकते हैं. इन उपायों को करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलेगा. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.
आज के कालचक्र में नवमी तिथि पर किए जाने वाले उपायों के बारे में जान सकते हैं. (Photo Credit - AI)
Kaalchakra Today 19 October 2026: आज 19 अक्टूबर 2026 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक है. इसके बाद नवमी तिथि का आरंभ हो रहा है. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र दोपहर को 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा. इसके बाद श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा. धृति योग रात को 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. इसके बाद शूल योग आरंभ होगा. बव करण सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. इसके बाद बालव और फिर कौलव करण रहेगा.
विज्ञापन
आज के कालचक्र में शारदीय नवरात्रि से जुड़े उपायों के बारे में जानेंगे. आप नवमी तिथि पर कई उपायों को करके मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. इन उपायों को करने से आपके घर-परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होगा. आज राहुकाल सुबह 7 बजकर 1 मिनट से लेकर 8 बजकर 28 मिनट तक रहेगा. यमगण्ड का समय 9 बजकर 55 मिनट से लेकर 11 बजकर 21 मिनट तक रहेगा. इसके साथ ही आडल योग और गुलिक काल प्रभावी रहेगा.
शारदीय नवरात्रि में नवमी तिथि पर मां दुर्गा का गाय के दूध से अभिषेक करें. ऐसा करने से आपको संतान की प्राप्ति होगी. दही से मां दुर्गा का अभिषेक करने से रोगों से मुक्ति मिलेगी. घी से अभिषेक करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है. शहद से अभिषेक करने से रोगों से मुक्ति मिलती है. शक्कर से मां दुर्गा का अभिषेक करने से संपत्ति की प्राप्ति होती है. पंचामृत से अभिषेक कराने से भक्तों की इच्छाएं पूर्ण होती हैं.
विज्ञापन
दरिद्रता दूर करने के उपाय
आप नवमी तिथि पर दुर्गा के मंदिर जाएं. एक लोटे पर कलावा बांधकर उसे मां दुर्गा के चरणों में रखें. दुर्गा सप्तशती के दूसरे, तीसरे और चौथे अध्याय का पाठ करें. आप इस उपाय को करेंगे तो, इससे आर्थिक तंगी दूर होगी. काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी. आप अन्य उपायों के बारे में यहां इस वीडियो में जान सकते हैं.
आज के कालचक्र में आप पंडित सुरेश पांडेय से शारदीय नवरात्रि तिथि के उपायों के बारे में जान सकते हैं. इसके बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.