Ravan Dahan Time Today: आज 20 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को दशहरा मनाया जा रहा है. आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है. इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था. शारदीय नवरात्रि के दौरान जगह-जगह रामलीला का आयोजन किया जाता है. इसके बाद दशहरा के मौके पर रावण दहन किया जाता है. आज रावण दहन किया जाएगा. रावण दहन का समय क्या है. आइये इसके बारे में जानते हैं.
रावण दहन का समय
दशहरा पर्व के मौके पर रावण दहन शाम को प्रदोष काल में करना अच्छा होता है. आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि का आरंभ 20 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को 12 बजकर 50 मिनट पर हो रहा है. इसका समापन अगले दिन 21 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर होगा. प्रदोष काल को महत्व देते हुए दशहरा 20 अक्टूबर को है. आज रावण दहन के लिए प्रदोष काल शाम को 5 बजकर 47 मिनट से लेकर 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. इस दौरान रावण दहन कर सकते हैं.
बता दें कि, रावण दहन के लिए सर्वोत्तम मुहूर्त शाम को 5 बजकर 47 मिनट से लेकर 6 बजकर 12 मिनट तक रहेगा. इस दौरान 25 मिनट के भीतर रावण दहन किया जाएगा. आज विजय मुहूर्त दोपहर को 1 बजकर 17 मिनट से लेकर 2 बजकर 3 मिनट तक रहेगा. प्रदोष काल का संबंध सूर्यास्त से होता है. ऐसे में अलग-अलग जगह पर सूर्यास्त के समय में अंतर होने से रावण दहन के समय में बदलाव हो सकता है.
विजयादशमी का महत्व
दशहरा का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया और लंका पर विजय हासिल की. इसी कारण इसे विजयादशमी के नाम से जानते हैं. विजयादशमी पर्व पर रावण दहन और शस्त्र पूजा का विधान है. विजयादशमी पर मां दुर्गा और भगवान श्रीराम की पूजा की जाती है. इस दिन पूजा-अर्चना करने से जीवन से दुख दूर होते हैं. इसके साथ ही अपराजिता पूजा और शमी वृक्ष की पूजा का विधान है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.