Kaalchakra: आज दशहरा पर 'राम नाम' के जाप से होंगे विजयी, बेड़ा पार लगाएंगे प्रभु श्रीराम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Kaalchakra Today: आज के कालचक्र में दशहरा पर्व के मौके पर राम जी के नाम का जाप करने के लाभ के बारे में जानेंगे. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

RAM.jpg

विजयादशी के दिन भगवान राम के नाम का जाप करना बेहद शुभकारी होता है. (Photo Credit - AI)

Kaalchakra Today 20 October 2026: आज 20 अक्टूबर 2026 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक है. इसके बाद दशमी तिथि का आरंभ हो रहा है. ऐसे में आज दशहरा मनाया जा रहा है. दशहरा पर्व पर आप राम नाम के जाप का उपाय कर सकते हैं. आज श्रवण नक्षत्र शाम को 6 बजकर 2 मिनट तक रहेगा. इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा. शूल योग देर रात 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. इसके बाद गण्ड योग आरंभ होगा.

विज्ञापन

आज के कालचक्र में विजयादशमी के दिन किए जाने वाले उपाय के बारे में जानेंगे. विजयादशमी पर भगवान राम ने रावण का वध कर लंका पर विजय हासिल की थी. आज आप भगवान राम के नाम का जाप कर सकते हैं. ऐसा करने से आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और जीत हासिल होगी. आज अशुभ समय राहुकाल, यमगण्ड काल, गुलिक काल और विडाल योग प्रभावी रहने वाला है. आज के कालचक्र में भगवान राम के नाम जाप के लाभ के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

दशहरा पर राम नाम का चमत्कार

राम का नाम जाप करना बेहद शुभ और लाभकारी होता है. खासकर दशहरा पर राम नाम का जाप करना बहुत ही अच्छा माना जाता है. राम नाम का जाप करने से मृत्यु का भय दूर होता है. इसके साथ ही राम नाम के जाप से पापों से मुक्ति मिलती है. इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति और सफलता मिलती है. राम नाम का जाप करने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है. व्यक्ति को बीमारियों से मुक्ति मिलती है. व्यक्ति के भीतर से भय खत्म होता है.

विज्ञापन

प्रभु श्रीराम के नाम का जाप करना उनके दास बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए अच्छा होता है. राम नाम जाप से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं. इससे उनका आशीर्वाद मिलता है. राम नाम जाप से धन की प्राप्ति होती है. जीवन में चल रही आर्थिक समस्याओं का अंत होता है. राम नाम जपने से शत्रुओं से मुक्ति मिलती है. मानसिक शांति मिलती है और इससे बुरी संगति से निकलने में मुक्ति मिलती है. आप इस प्रकार राम नाम जाप से अनेकों लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

आज के कालचक्र में आप राम नाम जाप की महिमा के बारे में जान सकते हैं. इसके लिए ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ