Ravan Dahan 2026 Today: आज 20 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को रावण दहन किया जा रहा है. रावण दहन करने की परंपार लंबे समय से चली आ रही है. रामलीला मंचन के बाद दशहरा के दिन रावण दहन किया जाता है. आपने अक्सर देखा होगा कि, रावण दहन हमेशा शाम के समय ही किया जाता है. कहीं पर भी दिन में सुबह या दोपहर के समय रावण दहन नहीं किया जाता है. आखिर शाम के समय रावण दहन करने की परंपरा क्यों है, और आज रावण दहन किस समय किया जाएगा आइये जानते हैं.
शाम के समय रावण दहन की परंपरा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रावण दहन शाम को सूर्यास्त के समय प्रदोष काल में किया जाता है. प्रदोष का समय शाम को सूर्यास्त के पहले 45 मिनट से लेकर सूर्यास्त के बाद 45 मिनट के बीच होता है. रावण दहन करने के लिए प्रदोष काल का समय बहुत ही अच्छा माना जाता है. प्रदोष काल में रावण दहन की परंपरा के कारण ही रावण दहन हमेशा शाम के समय किया जाता है.
आज रावण दहन का समय
आज दशहरा पर्व पर प्रदोष काल में रावण दहन किया जाएगा. आज प्रदोष काल शाम को 5 बजकर 47 मिनट से लेकर 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. इस दौरान रावण दहन करने का मुहूर्त रहेगा. बता दें कि, सभी जगहों पर सूर्यास्त के समय में अंतर होने के कारण रावण दहन के मुहूर्त में अंतर हो सकता है. सभी जगह रावण दहन शाम को सूर्यास्त के आसपास ही किया जाएगा.
प्रदोष काल में रावण दहन का महत्व
शाम को सूर्यास्त के आसपास का समय पूजा के लिए अच्छा माना जाता है. सूर्यास्त के दौरान प्रदोष काल के समय को नकारात्मक शक्तियों और बुराईयों से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में इस दौरान रावण का पुतला जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया जाता है. सूर्यास्त के समय नकारात्मक और बुरी शक्तियों के प्रभाव को खत्म करने के लिहाज से यह समय रावण दहन के लिए अच्छा होता है. इस दौरान रावण दहन कर नकारात्मक शक्तियों को हावि होने से रोका जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.