Vijayadashami 2026 Shri Ram Mantra: आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को भगवान राम ने रावण का वध कर लंका पर विजय हासिल की थी. रावण को युद्ध में हराकर उन्होंने माता सीता को रावण की कैद से मुक्त कराया था. इसी तिथि पर हर साल दशहरा मनाया जाता है. दशहरा के दिन रावण दहन करने की परंपरा चली आ रही है. भगवान राम की रावण पर जीत को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानते हैं. इसी कारण इसे विजयादशमी के नाम से जानते हैं.
विजयादशमी पर राम जी की पूजा
विजयादशमी का दिन अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है. इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करना शुभ होता है. विजयादशमी पर राम जी की पूजा करने के साथ ही राम कथा पढ़ने-सुनने की परंपरा है. आप दशहरा पर सुबह जल्दी उठने के बाद स्नान कर साफ वस्त्र पहन लें. इसके बाद घर के मंदिर की सफाई कर भगवान राम की प्रतिमा स्थापित करें. राम जी की प्रतिमा के समक्ष दीप और धूप जलाएं. आप विधि-विधान से पूजा के बाद मंत्रों का जाप करें.
प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद पाने के लिए मंत्र
राम गायत्री मंत्र – आप भगवान राम की पूजा करने के दौरान राम जी के गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करें. गायत्री मंत्र के जाप से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं.
ॐ दशरथये विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि, तन्नो रामः प्रचोदयात्
बाधा निवारण मंत्र – जीवन में परेशानियों से मुक्ति और बाधाओं को दूर करने के लिए इस बाधा निवारण मंत्र का जाप करना चाहिए. आप 108 बार बाधा निवारण मंत्र का जाप करें.
श्री राम जय राम जय जय राम
संकटों से मुक्ति का मंत्र – भगवान राम के इस मंत्र का जाप करना संकटों से मुक्ति दिलाता है. जीवन की चुनौतियों को दूर करने और नकारात्मकता को खत्म करने के लिए इस संटक से मुक्ति के मंत्र का जाप करें.
ॐ क्लीं रामचन्द्राय नमः
विजय प्राप्ति का मंत्र – विजयादशमी के दिन आपको प्रभु श्रीराम के इस विजय मंत्र का जाप करना चाहिए. जीवन के हर क्षेत्र में सफलता और जीत के लिए विजय प्राप्ति मंत्र का जाप करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.