एक वर्ष में दो बार गुप्त नवरात्रि और दो बार प्रत्यक्ष नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि को प्रत्यक्ष नवरात्रि कहा जाता है, जिस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा होती है। चैत्र माह की नवरात्रि इस साल की पहली प्रत्यक्ष नवरात्रि है, जो 30 मार्च से लेकर 7 अप्रैल 2025 तक चलेगी। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की उपासना करने के साथ-साथ व्रत रखना भी शुभ माना जाता है।
हालांकि नवरात्रि के 9 दिन कुछ कामों को करने से बचना चाहिए। नहीं तो साधक को मां दुर्गा की पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। चलिए जानते हैं चैत्र नवरात्रि के 9 दिन किन 5 चीजों को नहीं खरीदना चाहिए।
चावल
चैत्र नवरात्रि के 9 दिन चावल खरीदना वर्जित होता है। इस दौरान यदि कोई व्यक्ति चावल खरीदता है, तो उसे अपनी पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है और जीवन में परेशानियां आने लगती हैं।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर
काले रंग के कपड़े
काले रंग का संबंध शनि देव से है। ये रंग निगेटिव एनर्जी को आकर्षित करता है, जिसका अशुभ प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है। इसलिए नवरात्रि के 9 दिन काले रंग के कपड़े नहीं खरीदने चाहिए। इसके अलावा काले रंग के कपड़ों को पहनने से भी बचना चाहिए।
नुकीली चीजें
चाकू, कैंची और सुई जैसी नुकीली चीजें चैत्र नवरात्रि के 9 दिन नहीं खरीदनी चाहिए। ये चीजें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। यदि आप इन्हें खरीदकर घर लाते हैं, तो इससे आपके परिवार में परेशानियां बढ़ेंगी और हर समय अशांति का माहौल रहेगा।
लोहे का सामान
धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के 9 दिन लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। यदि व्यक्ति गलती से लोहे का सामान खरीद लेता है, तो उसे आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा घर-परिवार में तनाव का माहौल बना रहता है।
इलेक्ट्रॉनिक का सामान
फोन, कंप्यूटर, टीवी, रेफ्रिजरेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम चैत्र नवरात्रि के 9 दिन नहीं खरीदने चाहिए। मान्यता है कि नवरात्रि में इलेक्ट्रॉनिक का सामान खरीदने से कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर होती है। साथ ही व्यक्ति को ग्रह दोष लगता है और आए-दिन उसके जीवन में परेशानियां आने लगती हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
बद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 hr agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
3 hrs agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
5 hrs agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
20 hrs agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
1 day ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
1 day agoपितृ दोष से मुक्ति के लिए उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए उपाय
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoकैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines