हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Astro Tips: कैसा होता है गिरे हुए पैसे मिलना? उठाने से पहले जरूर जानें ये बातें, मिलते हैं अहम संकेत

Astro Tips: अक्सर लोगों को सड़क पर पड़े हुए पैसे मिल जाते हैं लोग इसे झट से उठा लेते हैं. ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो पैसे पड़े मिलना कई संकेत देता है. चलिए जानते हैं कि, ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से पैसे मिलना कैसा होता है?

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र में सभी छोटी-बड़ी घटनाओं को जीवन से जोड़कर देखा जाता है. व्यक्ति को सड़क पर पड़े हुए पैसे मिलना भी अहम संकेत देता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अगर रास्ते में पैसे पड़े मिलते हैं तो यह जीवन से जुड़ी घटनाओं के बारे में बताता है. चलिए सबसे पहले जानते हैं कि, पैसे मिलना शुभ या अशुभ कैसा होता है? किन स्थितियों में पैसे मिलने से कैसे संकेत मिलते हैं. आपको पड़े हुए पैसे उठाने से पहले इन बातों को जान लेना चाहिए.

शुभ या अशुभ, कैसा होता है पड़े हुए पैसे मिलना?

ज्योतिष और वास्तु की दृष्टि से रास्ते में पड़े हुए पैसे मिलना शुभ माना जाता है. यह कई शुभ संकेत देता है. सड़क पर पैसे मिलना जीवन में धन के आगमन और मां लक्ष्मी के आशीर्वाद का संकेत होता है. यह कार्य सिद्धि की ओर इशारा करता है. इसे पितरों का आशीर्वाद भी माना जाता है.

पैसे उठाने से पहले जान लें ये बातें

अगर आपको रास्ते पर पैसे पड़े मिलते हैं तो इन्हें उठाने से पहले देख लें कि कोई आसपास इन्हें ढूंढ तो नहीं रहा है. इस स्थिति में इसे मालिक को वापस कर दें. अगर पैसे बुरी स्थिति में अजीब जगह पर या चौराहे के बीचों बीच मिलते हैं तो इन्हें न उठाएं. पैसे उठाने के बाद आपको इसका कुछ हिस्सा दान करना चाहिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: 2026 इन राशियों के पक्ष में रहेगी ग्रहों की चाल, अमीर बनने का है सुनहरा मौका

मिलते हैं कई संकेत

कार्य सफलता

विज्ञापन

अगर आप किसी जरूरी काम से घर से निकल रहे हैं और इस दौरान आपको पैसे मिलते हैं तो यह संकेत है कि, आपको कार्य में सिद्धि मिलेगी. आपको अपने काम में सफलता जरूर मिलेगी यह इस बात का संकेत है.

आर्थिक लाभ

विज्ञापन

किसी काम से लौटते समय आपको रास्ते में पैसे मिलते हैं तो यह जीवन में आर्थिक लाभ मिलने का संकेत होता है. इसका अर्थ है कि, जल्द ही आपको अपार धनलाभ मिलने वाला है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola