Lucky Zodiac Signs: 2026 इन राशियों के पक्ष में रहेगी ग्रहों की चाल, अमीर बनने का है सुनहरा मौका

Lucky Zodiac Signs: नए साल में कई राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की चाल और स्थिति 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है. ऐसे में 2026 में इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी.

Lucky Zodiac Signs

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Lucky Zodiac Signs: ग्रहों की स्थिति और चाल का जातकों के जीवन पर असर पड़ता है. इससे जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है. अब 2026 की शुरुआत होने वाली है. नए साल में ग्रहों की स्थिति 4 राशि जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगी. इन राशियों को नए साल में मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा. 2026 में इन चार राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा और मां लक्ष्मी की कृपा से धनलाभ होगा. इन्हें करियर, कारोबार और निवेश से फायदा होगा.

2026 में इन राशियों की चमकेगी किस्मत

बता दें कि, ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नए साल में ग्रह स्थिति वृषभ, कन्या, धनु और कुंभ राशि के लिए अनुकूल रहेगी. यह लोग जिस काम में हाथ डालेंगे इन्हें सफलता ही मिलेगी. करियर और कारोबार में तरक्की होगी. नौकरी में बदलाव होने से आपकी सैलरी बढ़ सकती है. इन लोगों को अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. इनकम में बढ़ोत्तरी होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

विज्ञापन

वृषभ राशि

आपके लिए नया साल शानदार रहेगा. आपको करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी. नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलेगा और सैलरी बढ़ेगी. आपको कमाई के नए अवसर मिलेंगे. आप पैसे कमाने के साथ ही बचत भी कर सकेंगे.

विज्ञापन

कन्या राशि

नौकरी में प्रमोशन मिलने से आपको लाभ मिलेगा. नए साल में आपको अचानक से धनलाभ हो सकता है. किसी विदेश से जुड़े कार्य से आपको सफलता मिल सकती है. प्रॉपर्टी के मामले में आपको फायदा मिलेगा. आपको किसी नए कॉन्ट्रैक्ट के मिलने से अच्छा मुनाफा होगा.

विज्ञापन

धनु राशि

2026 में आपको तगड़ा लाभ मिलेगा. संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको मोटा फायदा होगा. आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

विज्ञापन

कुंभ राशि

आपके कोई काम लंबे समय से अटके हुए हैं तो यह पूरे होंगे. व्यापार में तरक्की होगी और अच्छी कमाई के साथ ही आप बचत भी कर सकेंगे. नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ