Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

April 2026 Vrat Tyohar: हनुमान जयंती, बैसाखी और अक्षय तृतीया कब? जानें अप्रैल के व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की लिस्ट

April 2026 Festival & Grah Gochar List: साल 2026 के चौथे महीने अप्रैल की शुरुआत ही पंगुनी उथिरम से हो रही है, जिसके बाद कई व्रत-त्योहार हैं. खासकर, हनुमान जयंती, बैसाखी और अक्षय तृतीया जैसे शुभ महापर्व हैं. चलिए क्रमानुसार जानते हैं अप्रैल 2026 के व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की सूची के बारे में.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 9, 2026 09:35
April 2026 Festival & Grah Gochar List
Credit- News24 Graphics

Vrat Tyohar & Grah Gochar April 2026: साल 2026 के तीसरे महीने मार्च की तरह चौथा महीना अप्रैल भी धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दौरान कई खास व बड़े व्रत-त्योहार हैं. इस महीने हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत, बैसाखी और अक्षय तृतीया आदि व्रत-त्योहार हैं. साथ ही बुध, मंगल, सूर्य और शुक्र आदि ग्रहों का राशि गोचर हो रहा है. ऐसे में मानव जीवन के साथ-साथ वातावरण में बदलाव आना तय है.

यहां पर आप अप्रैल 2026 में आने वाले व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की सही तिथि के बारे में जान सकते हैं.

---विज्ञापन---

अप्रैल 2026 के व्रत-त्योहार

  • 1 अप्रैल 2026, बुधवार- पंगुनी उथिरम
  • 2 अप्रैल 2026, गुरुवार- हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा व्रत
  • 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार- वैशाख माह का आरंभ
  • 5 अप्रैल 2026, रविवार- विकट संकष्टी चतुर्थी
  • 9 अप्रैल 2026, बृहस्पतिवार- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार- कालाष्टमी
  • 13 अप्रैल 2026, सोमवार- वरुथिनी एकादशी और वल्लभाचार्य जयंती
  • 14 अप्रैल 2026, मंगलवार- मेष संक्रांति, कृष्ण वामन द्वादशी, वैसाखी और सोलर नववर्ष
  • 15 अप्रैल 2026, बुधवार- कुब्जिका जयंती, विषु कानी, मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत (बुध)
  • 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार- वैशाख अमावस्या
  • 18 अप्रैल 2026, शनिवार- पराशर ऋषि जयंती और चंद्र दर्शन
  • 19 अप्रैल 2026, रविवार- अक्षय तृतीया, मासिक कार्तिगाई, परशुराम जयंती और त्रेता युग दिवस
  • 20 अप्रैल 2026, सोमवार- मातङ्गी जयन्ती, रोहिणी व्रत और संकर्षण चतुर्थी
  • 21 अप्रैल 2026, मंगलवार- शंकराचार्य जयंती और सूरदास जयंती
  • 22 अप्रैल 2026, बुधवार- रामानुज जयंती और संकंद षष्ठी
  • 23 अप्रैल 2026, बृहस्पतिवार- गंगा सप्तमी
  • 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार- बगलामुखी जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी
  • 25 अप्रैल 2026, शनिवार- सीता नवमी
  • 27 अप्रैल 2026, सोमवार- मोहिनी एकादशी, सिद्धिलक्ष्मी जयंती और त्रिशूर पूरम
  • 28 अप्रैल 2026, मंगलवार- प्रदोष व्रत (भौम) और परशुराम द्वादशी
  • 30 अप्रैल 2026, बृहस्पतिवार- नृसिंह जयन्ती और छिन्नमस्ता जयन्ती

ये भी पढ़ें- Sankat Nashan Ganesh Stotra: रोजाना नहीं तो संकष्टी चतुर्थी पर जरूर करें संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ, धन-खुशियों से भरा रहेगा जीवन

अप्रैल 2026 के ग्रह गोचर

  • 2 अप्रैल 2026, बृहस्पतिवार को दोपहर 03:37 मिनट पर मंगल ग्रह का मीन राशि में गोचर होगा.
  • 11 अप्रैल 2026, शनिवार को सुबह 01:20 मिनट पर बुध ग्रह का मीन राशि में गोचर होगा.
  • 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को सुबह 09:38 मिनट पर सूर्य ग्रह का मेष राशि में गोचर होगा.
  • 19 अप्रैल 2026, रविवार को दोपहर 03:51 मिनट पर शुक्र ग्रह का वृषभ राशि में गोचर होगा.
  • 30 अप्रैल 2026, बृहस्पतिवार को सुबह 06:55 मिनट पर बुध ग्रह का मेष राशि में गोचर होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 09, 2026 09:35 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.