Apara Ekadashi 2026: हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर विष्णु भगवान की पूजा के लिए व्रत किया जाता है. अब मई महीने में ज्येष्ठ माह की अपरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. अपरा एकादशी पर सुख-समृद्धि और पुण्य फलों की प्राप्ति के लिए आप खास उपायों को कर सकते हैं. एकादशी पर इन अचूक और चमत्कारी उपायों को करने से दुख और गरीबी का अंत होगा. चलिए अपरा एकादशी की तिथि और उपायों के बारे में बताते हैं.
कब है अपरा एकादशी?
अपरा एकादशी ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि को मनाई जाएगी. इस तिथि का आरंभ 12 मई की दोपहर को 2 बजकर 52 मिनट पर हो रहा है. ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि का समापन अगले दिन यानी 13 मई को दोपहर 1 बजकर 29 मिनट पर होगा. ऐसे में सूर्योदय तिथि को महत्व देते हुए अपरा एकादशी का पर्व 13 मई को है. इस दिन व्रत, पूजा और विष्णु भगवान से जुड़े उपायों को कर सकते हैं. चलिए इन अपरा एकादशी के इन खास उपायों के बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: इन 5 राशियों के लिए शुभ है ज्येष्ठ माह, बन रहे कई खास संयोग, मिलेगा पैसा और प्रमोशन
तुलसी पूजा करें
भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय होती है. एकादशी पर विष्णु भगवान की पूजा अर्चना के साथ ही तुलसी के पौधे की पूजा करनी चाहिए. तुलसी के समक्ष दीपक जलाएं और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें. इसके साथ ही तुलसी के पौधे की परिक्रमा करें.
घी का दीपक जलाएं
आपको एकादशी पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए घी की दीपक जलाना चाहिए. विष्णु भगवान की प्रतिमा के समक्ष घी की दीपक जलाएं. ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: घर में लगा आईना संवार या बिगाड़ सकता है जीवन, जानिए वास्तु अनुसार कहां और कैसे लगाएं मिरर?
विष्णु सहस्रनाम का पाठ
विष्णु भगवान को प्रसन्न करने और दुख-दरिद्रता को दूर करने के लिए आपको विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए. इसका पाठ करने से जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होता है. आपको विष्णु सहस्रनाम का पाठ अवश्य करना चाहिए.
दान-पुण्य करें
एकदाशी के दिन दान-पुण्य करना बेहद शुभ माना जाता है. आपको एकादशी पर कपड़े, अनाज, भोजन का दान करना चाहिए. गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान करने से विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं.
आर्थिक लाभ के लिए उपाय
धनलाभ के लिए पीली कौड़ियों का उपाय करना चाहिए. आप पूजा के समय 5 या 7 पीली कौड़ियों को विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी के चरणों में रखें. पूजा संपन्न होने के बाद इन्हें लाल कपड़ें में बांधकर तिजोरी में रख दें. ऐसा करने से आपके घर में धन के भंडार सदा भरे रहेंगे.
ये भी पढ़ें – Panchak May 2026: 10 या 11 मई, कब से होगी पंचक की शुरुआत? अगले 5 दिनों रहना होगा सावधान!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
29 mins agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
19 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines