Apara Ekadashi 2026: 12 या 13 मई, कब है अपरा एकादशी? जानिए सटीक तारीख, पूजा विधि और महत्व

Apara Ekadashi 2026: एकादशी का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास होता है. विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए इस दिन व्रत और पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है. अब ज्येष्ठ माह में अपरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा.

Apara Ekadashi 2026

Photo Credit- News24GFX

Apara Ekadashi 2026: हर साल ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष एकादशी को अपरा एकादशी का व्रत रखा जाता है. अपरा एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. पापों से मुक्ति और जीवन में तरक्की के लिए इस व्रत को करना बेहद शुभ होता है. अपरा एकादशी के व्रत के दिन विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. व्रत और पूजा करने से इसका पूर्ण फल मिलता है. चलिए जानते हैं इस साल अपरा एकादशी किस दिन मनाई जाएगी.

विज्ञापन

कब है अपरा एकादशी?

अपरा एकादशी मनाने की तारीख को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है. अपरा एकादशी व्रत के लिए ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि का आरंभ 12 मई को दोपहर 2 बजकर 52 मिनट पर होगा. इसका समापन अगले दिन 13 मई को दोपहर 1 बजकर 29 मिनट पर होगा. ऐसे में सूर्यउदय तिथि को महत्व देते हुए अपरा एकादशी का व्रत 13 मई को रखा जाएगा. इस दिन भक्त व्रत और पूजा कर सकते हैं. व्रक का पारण अगले दिन 14 मई को किया जाएगा.

विज्ञापन

अपरा एकादशी व्रत पूजा विधि (Apara Ekadashi 2026 Puja Vidhi)

अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. आप सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें. इसके बाद पूजा स्थान की सफाई कर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें. भगवान को फूल, फल, दीपक और धूप आदि अर्पित करें. विष्णु भगवान के मंत्रों का जाप करें. विष्णु भगवान की आरती करें. व्रत के दिन सात्विक भोजन का सेवन करें.

विज्ञापन

अपरा एकादशी का महत्व (Apara Ekadashi Significance)

अपरा एकादशी का व्रत आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास होता है. इस व्रत को करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. आत्मशुद्धि और मानसिक शांति के लिए अपरा एकादशी व्रत करना चाहिए. अपरा एकादशी व्रत करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है. इस दिन दान करने का खास महत्व होता है. व्रत के साथ ही अन्न, धन, जल, कपड़े, जूते-चप्पल आदि का दान करना चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ