Ratna Shastra: सावधान! बिना कुंडली दिखाए भूलकर भी न पहनें ये 3 रत्न, फायदे की बजाय होगा नुकसान

Ratna Shastra: रत्न शास्त्र में कुछ ऐसे रत्न के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें भूलकर भी कुंडली दिखाए बिना धारण नहीं करना चाहिए. इन रत्नों के अशुभ प्रभाव से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

Ratna Shastra

Photo Credit- News24GFX

Ratna Shastra: रत्न शास्त्र में रत्नों को धारण करने और इनके फायदों के बारे में बताया गया है. किसी ज्योतिषीय विशेषज्ञ को कुंडली दिखाने के बाद ही रत्न धारण करना शुभ फल देता है. कई लोग बिना कुंडली दिखाए रत्न धारण कर लेते हैं. आपको ऐसे रत्न के बारे में बताने वाले हैं इन्हें भूलकर भी कुंडली दिखाए बिना धारण नहीं करना चाहिए. बिना कुंडली दिखाए इन तीन रत्नों को धारण करना आपके लिए भारी पड़ सकता है. इन्हें धारण करने से फायदे की बजाय नुकसान झेलना पड़ सकता है. आइये इन तीन रत्नों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

नीलम रत्न

कुंडली में शनि के मजबूत स्थिति में होने पर ही नीलम रत्न शुभ फल देता है. अगर कुंडली में शनि ग्रह कमजोर स्थिति में है, तो इसके कारण जीवन में उथल-पुथल हो सकती है. शनि के कमजोर स्थिति में होने पर नीलम रत्न धारण करने से आर्थिक संकट, स्वास्थ्य समस्या, करियर में बाधा और तनाव का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

माणिक्य रत्न

कुंडली में सूर्य के शुभ स्थिति में होने पर माणिक्य रत्न शुभ फल देता है. हालांकि, अगर कुंडली में सूर्य ग्रह अशुभ स्थिति में है, तो इसके कारण बीमारी और काम में बाधा का सामना करना पड़ सकता है. किसी विशेषज्ञ को कुंडली दिखाने के बाद ही रत्न धारण करें.

विज्ञापन

मोती रत्न

मोती रत्न को कुंडली में चंद्रमा की मजबूत स्थिति होने पर धारण करना चाहिए. कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में होता है, तो यब शुभ फल नहीं देता है. चंद्रमा के कमजोर होने पर इसे धारण करने से नींद की समस्या, तनाव और जीवन में अशांति जैसी समस्या हो सकती है.

विज्ञापन

रत्न धारण करने को लेकर जरूरी सावधानियां

लोग अक्सर किस राशि के लिए कौन-सा रत्न शुभ होता है और रत्न के लाभ देखकर इसे धारण कर लेते हैं. हालाकिं, रत्न के लाभ के लिए कुंडली विशेषज्ञ को कुंडली जरूर दिखा लेनी चाहिए. कुंडली दिखाने के बाद ही रत्न धारण करने चाहिए. आप रत्न को किसी योग्य ज्योतिषी को कुंडली दिखाने के बाद शुद्ध करके धारण करें. रत्न धारण करने के लिए रत्न से संबंधित पूरी विधि का पालन करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और रत्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ