ऑफिस में लंच करने के बाद आती है नींद तो 2 मिनट जपें ये मंत्र, काम में लगने लगेगा मन

Office Mai Khana Khane Ke Baad Neend Bhagane Ka Mantra: क्या आपको भी ऑफिस में लंच करने के बाद नींद आती है या कोई भी काम करने का मन नहीं करता है? यदि हां, तो ऐसी स्थिति में आप कुछ विशेष मंत्रों का जाप कर सकते हैं. इससे न सिर्फ आपके शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, बल्कि आलस, सुस्ती व नींद भी छूमंतर हो जाएगी.

Neend Bhagane Ka Mantra

Credit- AI Gemini

Neend Bhagane Ka Mantra: ऑफिस में लंच करने के बाद अधिकतर लोगों को नींद व सुस्ती महसूस होने लगती है, जिसके कारण काम में ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है. हालांकि, पौराणिक शास्त्रों में कई ऐसे मंत्रों का उल्लेख किया गया है, जिनका जाप करने से मन व शरीर सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है. साथ ही मानसिक एकाग्रता बढ़ती है और आलस व सुस्ती दूर हो जाती है.

विज्ञापन

आज हम आपको उन्हीं 3 मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका खाना खाने के बाद केवल 2 मिनट जाप करने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नींद दूर हो जाती है.

विज्ञापन

ॐ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 2 मिनट तक ॐ का जाप करने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे थकान दूर होती है और काम में मन लगता है.

गुरु मंत्र

‘गुरुरब्रह्मा गुरुरविष्णुः गुरुरदेवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥’

विज्ञापन

ये गुरु मंत्र है, जिसका जाप 2 मिनट तक खाना खाने के बाद करना शुभ होता है. इस आध्यात्मिक मंत्र के जाप से शरीर के शक्तिशाली चक्र जागृत होते हैं, जिससे तुरंत बॉडी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुस्ती दूर हो जाती है. इसके अलावा व्यक्ति नकारात्मक ऊर्जा से दूर रहता है और उसके विवादों में फंसने की संभावना कम हो जाती है.

विज्ञापन

विष्णु मंत्र

ॐ नमो नारायणाय।।

ये शक्तिशाली विष्णु मंत्र है, जिसका लगातार 2 मिनट तक खाना खाने के बाद जाप करने से शरीर के चक्र जागृत होते हैं. इससे खाया हुआ भोजन एक सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित हो जाता है, जिससे नींद, सुस्ती, थकान और नकारात्मक विचार दूर होते हैं. साथ ही पाचन शक्ति मजबूत होती है.

विज्ञापन

बता दें कि इस प्रभावशाली अष्टाक्षर विष्णु मंत्र की रचना ऋषि नारद ने प्राचीन काल में की थी, जिसका जाप रोजाना सुबह भी किया जा सकता है. मान्यता है कि जो व्यक्ति रोजाना सुबह विष्णु मंत्र का जाप करता है, उसे जगत के पालनहार श्री हरि सभी संकटों से बचाते हैं और जीवन में आगे बढ़ने का सही मार्ग दिखाते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ