Masik Shivratri 2026 Date & Time: भगवान शिव का आशीर्वाद पाने और उनके प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने के लिए भक्तजन हर महीने मासिक शिवरात्रि का व्रत रखते हैं. साथ ही शिव-शक्ति जी की विशेष रूप से पूजा-अर्चना करते हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, प्राचीन काल में फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. साथ ही शिव जी ने ‘ज्योतिर्लिंग’ के रूप में भक्तों को दर्शन दिए थे. इसी के बाद इस तिथि पर हर महीने मासिक शिवरात्रि मनाने की परंपरा शुरू हो गई.
मान्यता है कि इस दिन जो भक्त सच्चे मन से शंकर और गौरी जी की पूजा करता है, उसके पाप नष्ट होते हैं. साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होने लगती है. चलिए अब जानें अधिकमास यानी जून में मासिक शिवरात्रि की सही तिथि क्या है. साथ ही इस दिन के शुभ मुहूर्त और मासिक शिवरात्रि व्रत के पारण के समय के बारे में आप जान पाएंगे.
अधिक मासिक शिवरात्रि कब है?
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 13 जून 2026 को दोपहर 4 बजकर 7 मिनट से अधिक ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 14 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर होगा. उदयातिथि की मानें तो अधिकमास में 13 जून 2026, वार शनिवार को मासिक शिवरात्रि की पूजा करना शुभ रहेगा.
मासिक शिवरात्रि का व्रत कब खोलें?
मासिक शिवरात्रि का व्रत कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के समाप्त होने के बाद या उपवास के अगले दिन सूर्योदय के बाद पूजा-पाठ करने के पश्चात खोला जाता है. पंचांग के मुताबिक, इस बार 14 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर चतुर्दशी तिथि समाप्त हो रही है, जबकि इस दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर होगा यानी इसके बाद आप अपने व्रत का पारण कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.