Angel Number Meaning: जब हम कभी अचानक अपनी घड़ी देखते हैं, तो 11:11 बजा दिखता है. किसी गाड़ी नंबर, कोई शॉपिंग की बिल मोबाईल का नंबर 444 या 555 दिखना ध्यान खींच लेता है. अगर ये लगातार हो तो ये इत्तेफाक नहीं होता है. स्पिरिचुअल दुनिया में इन्हें ‘एंजेल नंबर्स’ कहते हैं. आज डिजिटल दुनिया में ये युवा GenZ और GenZ+ के लिए भी अंधविश्वास या संयोग नहीं हैं. डिजिटल घड़ियों में तो ये बार-बार दिखते हैं.
गूगल पर ये होते हैं सबसे ज्यादा सर्च
यही कारण है कि गूगल पर 11:11, 444, 555, 5:55, 7171 आदि एंजेल नंबरों की सर्च काफी अधिक होती है. धर्म-ज्योतिष की कुल खोजों में अकेले ये एंजेल नंबर 30 से 40 प्रतिशत तक होते हैं. इसमें भी 111 और 1111 का जलवा सबसे अधिक है, गूगल सर्च में लगभग 45%, इसके बाद 444, लगभग 20% और 555, 15% की पोजिशन पर हैं. आइए जानते हैं, क्या हैं इन एंजेल नंबर दिखने के मायने?
यह भी पढ़ें: Sofa Direction Vastu: लिविंग रूम में सोफे की दिशा ला सकती है रिश्तों में मिठास, जेब में पैसा; जानें वास्तु नियम
111 या 11:11 – नई शुरुआत
गूगल पर 111 या 11:11 का सर्च वॉल्यूम सबसे ज्यादा है. इसका सीधा मतलब यह है यह एंजेल नंबर सबसे अधिक लोकप्रिय है और सबसे अधिक बार खोजा जाता है. यह प्रायः घड़ी में 11:11 या 1:11 के रूप में दिखता है. इसका मतलब जीवन में नई शुरुआत और इच्छाओं की पूर्ति से लगाया जाता है.
444 – सुरक्षा और स्थिरता
स्पिरिचुअल दुनिया में 444 को बेहद शुभ माना गया है. हालांकि लोग नंबर को देख चौंक जाते है कि कहीं कुछ गलत तो नहीं होने वाला है. लेकिन आपको बता दें कि 444 एंजेल नंबर को ब्रह्मांड के संरक्षक दूत आपके साथ है और आपके जीवन सुरक्षा और स्थिरता बनी रहेगी.
555 – बड़ा बदलाव
अध्यात्म की दुनिया में 555 को अचानक बड़े बदलाव का सूचक माना गया है. कहते हैं, जिंदगी में कोई बेहद महत्वपूर्ण टर्निंग प्वायंट आने होता है, तब ऐसे ही अचानक लेकिन लगातार 555 दिख सकते हैं. तब इस एंजेल नंबर को लोग गूगल पर खूब खोजते हैं. एक खबर के अनुसार, पिछले सात दिनों में गूगल पर इसके सर्च 550% की बढ़ोतरी देखी गई है.
यह भी पढ़ें: Copper Water Benefits: तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना क्यों माना जाता है शुभ, किस तत्व और ग्रह से है संबंध, जानें
777 – सौभाग्य का नंबर
एंजेल नंबर 777 या 7171 को अध्यात्म संसार में बेहद लकी माना गया है. कहते हैं, ये नंबर जीवन में स्पिरिचुअल अवेकनिंग का संकेत देते हैं. प्रायः यह अच्छे भाग्य और जीवन में हर प्रकार की तरक्की से जुड़ा माना गया है.
888 – सफलता और धन
एंजेल नंबर 888 या 8:18 को सीधे तौर पर जीवन में सफलता, विशेष फायनेंशियल लाभ, धन की आमद यानी इनकम और संपत्ति की प्रचुरता से जुड़ा माना गया है. इसलिए जो लोग धन और वित्त के फील्ड से जुड़े हैं, यदि उनके ये एंजेल नंबर बार-बार दिखते हैं, तो समझिए उनली लॉटरी लगने वाली है.
222 – भरोसा और संतुलन
एंजेल नंबर 222 और 2:22 को को भी लोग गूगल पर बहुत सर्च करते हैं. यह नंबर भी बार-बार दिखना शुभ माना गया है. इसका अर्थ प्रायः यह है कि जीवन भरोसा, संतुलन और सद्भाव बना हुआ है और आप बिल्कुल सही हैं, सही जगह पर है, सही समय चल रहा है, बस प्रक्रिया पर भरोसा रखें.
यह भी पढ़ें: Rahu Gochar Rashifal: राहु का मकर गोचर इन 5 राशियों के लिए लाभकारी, जून 2028 तक बरसेगी धन-धान्य की कृपा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
2 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
3 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
4 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
20 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
21 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines