Sofa Direction Vastu: लिविंग रूम में सोफे की दिशा ला सकती है रिश्तों में मिठास, जेब में पैसा; जानें वास्तु नियम

Sofa Direction Vastu: वास्तु अनुसार, घर का सोफा ऊर्जा का केंद्र भी है. गलत दिशा में रखा सोफा रिश्तों में मतभेद-क्लेश बढ़ा सकता है, जबकि इसे सही दिशा में रखने से घर में तरक्की, प्यार और रिश्तों में मिठास बढ़ती है. जानिए घर में सोफा को रखने की सही दिशा.

Sofa-Direction-Vastu

सोफा की गलत दिशा क्लेश और मतभेद बढ़ाती है. (Photo Credit: AI/News24)

Sofa Direction Vastu: कई बार हम घर की कुछ प्रॉब्लम, आपसी मतभेद, मनमुटाव, झगड़े-क्लेश के लिए बाहरी परिस्थितियों को जिम्मेदार मान लेते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसका कारण घर का सोफा भी हो सकता है, जहां हम रोजाना चैन और सुकून से उठते-बैठते हैं. इस शास्त्र में घर के फर्नीचर और सोफा को केवल सजावट या जरूरत का सामान नहीं माना गया है, बल्कि यह ऊर्जा का एक बहुत बड़ा केंद्र भी होता है. वास्तु नियमों के मुताबिक, घर की गलत दिशा में रखा सोफा रिश्तों में कड़वाहट ला सकता है, जबकि सही दिशा मिठास और प्यार बढ़ा सकती है. आइए जानते हैं, किस दिशा में सोफा रखने से तरक्की होती है और रिश्ते भी मधुर बने रहते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिम दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में किसी भी भारी फर्नीचर को रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा यानी नैऋत्य कोण सबसे बढ़िया दिशा मानी गई है. कहते हैं, इस दिशा में सोफा रखने से घर, परिवार और जीवन में स्थिरता और सुरक्षा बढ़ती है. वास्तु अनुसार, सोफे को हमेशा दक्षिण या पश्चिम दीवार से सटाकर या उसके पास रखना चाहिए

उत्तर या पूर्व दिशा

उत्तर और पूर्व दिशा में वास्तु शास्त्र में सोफा रखने की वैकल्पिक दिशा माना गया है. जिन घरों में दक्षिण-पश्चिम में जगह न हो, तो इस दिशा में दीवार के पास भी सोफा रख सकते हैं. लेकिन इसमें एक नियम यह भी है सोफे को दीवार से कम से कम 6 से 8 इंच दूर रखना चाहिए. इससे रिश्ते सहज रहते हैं.

विज्ञापन

बैठते समय मुंह की दिशा

वास्तु नियमों के मुताबिक, सही दिशा में सोफा लगा होने से, जो कि प्राय L-शेप में होता है, तो बैठने वाले का मुख स्वभाविक रूप से उत्तर या पूर्व दिशा में होगा. मान्यता मुख का इस दिशा में होने से बातचीत की ऊर्जा बेहद सकारात्मक और लाभकारी रहती है. यह मानसिक शांति बढ़ाता है और वार्तालाप को मधुर बनाता है.

विज्ञापन

सोफा रखने में न करें ये गलतियां

  • सोफे को घर की मेन गेट के ठीक सामने नहीं होना चाहिए. इससे पॉजिटिव एनर्जी के प्रवाह में बाधा आती है.
  • सोफे को बीम के नीचे नहीं रखना चाहिए. इससे तनाव और रिश्तों में नेगेटिव दवाब बढ़ सकता है.
  • सोफे की पीछे लंबा खाली जगह नहीं होना चाहिए, वरना इससे असुरक्षा का भाव पैदा होता हैं यानी सोफे के पीछे मजबूत दीवार होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Rahu Gochar Rashifal: राहु का मकर गोचर इन 5 राशियों के लिए लाभकारी, जून 2028 तक बरसेगी धन-धान्य की कृपा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ