Shani Chalisa Lyrics in Hindi: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए खास दिन, बन रहे कई संयोग, जरूरें करें शनि चालीसा का पाठ
Shani Chalisa Lyrics in Hindi: आज 16 मई शनिवार को शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए खास दिन है. आज शनिवार को शनि जयंती और शनि अमावस्या का दिन है. आप सुख-समृद्धि, धन प्राप्ति, शत्रुओं पर विजय के लिए शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनि चालीसा का पाठ करें.
Shani Chalisa Lyrics in Hindi: आज 16 मई दिन शनिवार को शनि जयंती का पर्व है. शनि जयंती का पर्व शनिदेव के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. इसके साथ ही शनिवार का दिन होने से शनि अमावस्या पड़ रही है. शनिवार का दिन भी शनिदेव की पूजा के लिए शुभ माना जाता है. आज शनिदेव की पूजा के लिए कई शुभ संयोग बन रहे हैं. आप शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनि चालीसा का पाठ अवश्य करें.
शनि चालीसा
दोहा
---विज्ञापन---
जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल करण कृपाल। दीनन के दुख दूर करि, कीजै नाथ निहाल।।
जय जय श्री शनिदेव प्रभु, सुनहु विनय महाराज। करहु कृपा हे रवि तनय, राखहु जन की लाज।।