---विज्ञापन---

Aarti Chalisa angle-right

Surya Dev ke 12 Naam: हर रविवार करें सूर्य देव के 12 नामों का जाप, धन और खुशियों से भर जाएगा घर

Surya Bhagwan 12 Names: वार रविवार सूर्य देव को समर्पित है, जिस दिन विशेषतौर पर उनकी पूजा करना शुभ होता है. पूजा के दौरान सूर्य देव के 12 नामों का जाप करना भी शुभ होता है. चलिए जानें सूर्य देव के 12 नाम क्या हैं. साथ ही आपको इन नामों के मंत्र और अर्थ के बारे में पता चलेगा.

---विज्ञापन---

Surya Dev Ke 12 Naam In Hindi: सूर्य को केवल एक ग्रह ही नहीं, देव भी माना जाता है, जिनकी नियमित रूप से आराधना करना शुभ होता है. खासकर, रविवार के दिन सूर्य देव की उपासना करना अच्छा रहता है क्योंकि ये वार उन्हीं को समर्पित है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग हर रविवार सूर्य देव की उपासना करते हैं, उनके जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं. हालांकि, पूजा के दौरान सूर्य देव के विभिन्न नामों का जाप करना भी शुभ होता है. कहा जाता है कि नाम जाप में अद्भुत शक्ति है, जिससे लाभ जरूर होता है.

आज हम आपको पौराणिक शास्त्रों में बताए गए सूर्य देव के 12 नामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके निरंतर जाप से न सिर्फ जन्म कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होना आरंभ हो जाएगा. आइए अब जानते हैं सूर्य देव के उन 12 नामों के बारे में, जिनके जाप से धन, सुख, समृद्धि, वैभव और ऐश्वर्या आदि में वृद्धि होती है.

---विज्ञापन---

सूर्य देव के 12 नाम, मंत्र और उनका अर्थ

1. मित्र

    • मंत्र- ॐ मित्राय नमः (Om Mitraya Namah)
    • अर्थ- सबके मित्र

    2. रवि

      • मंत्र- ॐ रवये नमः (Om Ravaye Namah)
      • अर्थ- चमकने वाले

      3. सूर्य

      • मंत्र- ॐ सूर्याय नमः (Om Suryaya Namah)
      • अर्थ- ऊर्जा और प्रकाश के स्रोत

      4. भानु

      • मंत्र- ॐ भानवे नमः (Om Bhanave Namah)
      • अर्थ- तेजस्वी और चमकदार

      5. खग

      • मंत्र- ॐ खगाय नमः (Om Khagaya Namah)
      • अर्थ- आसमान में गमन करने वाले

      6. पूषन्

      • मंत्र- ॐ पूष्णे नमः (Om Pushne Namah)
      • अर्थ- पोषण करने वाले

      7. हिरण्यगर्भ

      • मंत्र- ॐ हिरण्यगर्भाय नमः (Om Hiranyagarbhaya Namah)
      • अर्थ- सोने समान ब्रह्मांड के स्वरूप

      8. मरीच

      • मंत्र- ॐ मरीचये नमः (Om Marichaye Namah)
      • अर्थ- किरणों के स्वामी

      9. आदित्य

      • मंत्र- ॐ आदित्याय नमः (Om Adityaya Namah)
      • अर्थ- माता अदिति के पुत्र

      ये भी पढ़ें- Bhagyank Calculate: डेट ऑफ बर्थ से कैसे निकालें भाग्यांक? जानें मूलांक से कितना है अलग

      10. सवित्र

      • मंत्र- ॐ सवित्रे नमः (Om Savitre Namah)
      • अर्थ- सृष्टि को उत्पन्न करने वाले

      11. अर्क

      • मंत्र- ॐ अर्काय नमः (Om Arkaya Namah)
      • अर्थ- स्तुति करने योग्य

      12. भास्कर

      • मंत्र- ॐ भास्कराय नमः (Om Bhaskaraya Namah)
      • अर्थ- ज्ञान और प्रकाश देने वाले

      ये भी पढ़ें- Ex का गिफ्ट रखना पड़ सकता है भारी, Breakup के बाद इन 4 चीजों को तुरंत घर से निकालें

      ---विज्ञापन---

      डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

      First published on: Jun 06, 2026 02:42 PM

      End of Article

      About the Author

      Nidhi Jain

      निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

      📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

      🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

      Read More

      Nidhi Jain

      निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

      📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

      🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

      Read More
      ---विज्ञापन---
      संबंधित खबरें
      Sponsored Links by Taboola