Nag Devta Ki Aarti । नाग देवता की आरती: नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए करें आरती । Nag Devta Ki Aarti Lyrics In Hindi

Nag Devta Ki Aarti In Hindi: हिंदू धर्म में नाग को देवता के रूप में पूजा जाता है. नाग देवता की पूजा-अर्चना से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है. नाग देवता की पूजा से भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहता है. आपको नाग देवता की पूजा करने के साथ ही आरती अवश्य करनी चाहिए.

Naag Devta Ki Aarti

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Nag Devta Ki Aarti Lyrics In Hindi: नागदेवता की पूजा का खास धार्मिक महत्व है. हिंदू धर्म में नाग पूजनीय है. भगवान शिव के गले में नाग देवता है और भगवान विष्णु के शयन शेषनाग हैं. नाग की पूजा से भक्तों को कई लाभ मिलते हैं. नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष खत्म होता है. पारिवारिक सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति के लिए नाग देवता की पूजा करना शुभ होता है. इससे भगवान शिव की कृपा सदा बनी रहती है. नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा के साथ ही आरती अवश्य करनी चाहिए. नाग देवता की पूजा और आरती करने से आपको शुभ फल मिलेंगे.

नाग देवता की आरती (Nag Devta Ki Aarti)

विज्ञापन

आरती कीजे श्री नाग देवता की,
भूमि का भार वहनकर्ता की।
उग्र रूप है तुम्हारा देवा भक्त,
सभी करते है सेवा॥
मनोकामना पूरण करते,
तन-मन से जो सेवा करते।
आरती कीजे श्री नाग देवता की॥

भक्तों के संकट हारी की आरती,
कीजे श्री नागदेवता की।
आरती कीजे श्री नाग देवता की॥
महादेव के गले की शोभा,
ग्राम देवता मै है पूजा।
श्वेत वर्ण है तुम्हारी ध्वजा॥

दास ऊंकार पर रहती कृपा,
सहस्त्रफनधारी की।
आरती कीजे श्री नाग देवता की,
भूमि का भार वहनकर्ता की॥
आरती कीजे श्री नाग देवता की॥

विज्ञापन

नाग देवता पूजा विधि (Nag Devta Puja Vidhi)

विज्ञापन

नाग देवता की पूजा के लिए आप स्नान आदि कर साफ वस्त्र पहन लें. इसके बाद घर और पूजा स्थल की सफाई कर गंगाजल से शुद्ध करें. लकड़ी की चौकी स्थापित करें और इसके ऊपर लाल कपड़ा बिछाकर नाग देव की प्रतिमा विराजमान करें. नाग देवता को चावल, रोली, हल्दी और दूध अर्पित करें. इसके साथ ही दीपक प्रज्वलित करें. नाग देवता के मंत्रोंं का जाप करें और आरती करके भोग लगाएं.

नाग देवता की पूजा के लाभ

विज्ञापन

कुंडली में कालसर्प दोष होता है तो नागदेवता की पूजा करने से इससे मुक्ति मिलती है. राहु-केतु के अशुभ प्रभाव कम होते हैं. भय, बुरे सपने और नकारात्मकता खत्म होती है. नाग देवता की पूजा से घर परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. व्यक्ति को विष दोष और विष से जुड़े रोग नहीं होते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ