Gautam Buddha Ki Aarti: कंचन थाल पंचशील को जलाओ… पढ़ें गौतम बुद्ध की आरती, मिलेगी मानसिक शांति और काम में लगेगा मन

Gautam Buddha Ki Aarti: बौद्ध अनुयायियों के लिए गौतम बुद्ध की पूजा का खास महत्व है, जो कि बौद्ध धर्म के संस्थापक, दार्शनिक और आध्यात्मिक शिक्षक थे. आज हम आपको गौतम बुद्ध की आरती के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पढ़ने से नकारात्मक चीजों से छुटकारा मिलता है और मन स्थिर रहता है.

Gautam Buddha Ki Aarti

Credit- AI Gemini

Gautam Buddha Ki Aarti: गौतम बुद्ध एक दार्शनिक और आध्यात्मिक शिक्षक थे, जिन्होंने बौद्ध धर्म की स्थापना की थी. 6ठी शताब्दी ईसा पूर्व में गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी में राजा शुद्धोधन के यहां हुआ था. हालांकि, उन्होंने मात्र 29 साल की उम्र में राजपाठ छोड़ कड़ी तपस्या करने का निश्चय किया था. उन्होंने ये फैसला जीवन के दुखों से मुक्ति पाने और सत्य की खोज करने के लिए किया था. कहा जाता है कि गौतम बुद्ध ने बहुत ही कम उम्र में अद्भुत ज्ञान प्राप्त किया और फिर लोगों को अहिंसा तथा सत्य मार्ग पर चलने की शिक्षा दी.

विज्ञापन

गौरतलब है कि आज देश में बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी हैं, जो उनके उपदेशों को खुशी-खुशी फॉलो करते हैं. साथ ही उनकी पूजा करते हैं. यहां पर से आप गौतम बुद्ध की आरती पढ़ सकते हैं, जिसे पढ़ने से मन को शांति मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है.

विज्ञापन

गौतम बुद्ध की आरती

कंचन थाल पंचशील को जलाओ।
गावो रे मन बुद्ध जी की आरती गावो।।
जो जन बुद्ध जी की आरती गावे।
सुख संपत्ति जीवन फल पावे।।
सब जन मिल जुल ताली बजावो।
गावो रे मन बुद्ध जी की आरती गावो।।
कस्ट मिटेगा हरेंगे दुःख पीरा।
बुद्ध जी के जैसा नहीं कोई जग में हीरा।।
श्रद्धा सुमन अपने मन में सजावो।
गावो रे मन बुद्ध जी की आरती गावो।।
अंगुलिमाल डाकू से बन गया भिछु।
जन जन के लोग हुए प्रज्ञा के इच्छु ।।
लेके नाम बुद्ध जी का सफल तुम हो जाओ।
गावो रे मन बुद्ध जी की आरती गावो।।

विज्ञापन

बुध पूर्णिमा का महत्व

बता दें कि बौद्ध अनुयायियों के लिए बुद्ध पूर्णिमा बेहद खास होती है, जिस दिन प्राचीन काल में गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था. हर साल वैशाख पूर्णिमा के दिन बुध पूर्णिमा मनाई जाती है. इस दिन न सिर्फ गौतम बुद्ध की पूजा की जाती है, बल्कि उनके उपदेशों को याद भी किया जाता है. साथ ही कई जगहों पर गौतम बुद्ध को समर्पित विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और झांकी निकाली जाती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ