Savitri Mata ki Aarti: ओम जय जय सावित्री… वट सावित्री व्रत पर पढ़ें ये आरती, मिलेगा पूजा का पूरा फल!

Vat Savitri Mata ki Aarti: हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर महिलाएं वट सावित्री व्रत रखती हैं, जो कि पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए रखा जाता है. हालांकि, इस व्रत की पूजा के दौरान सावित्री माता की आरती करने का भी विधान है. चलिए जानें सावित्री माता की आरती के लिरिक्स, महत्व और लाभ आदि के बारे में.

Vat Savitri Mata ki Aarti

Credit- AI Gemini

Vat Savitri Mata ki Aarti Lyrics In Hindi: महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत का खास महत्व होता है. ये व्रत पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए रखा जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ माह में आने वाली अमावस्या तिथि पर वट सावित्री व्रत रखा जाता है. महिलाएं इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ वट पेड़ की पूजा भी करती हैं. मान्यता है कि इसके बिना पूजा पूरी नहीं होती है. हालांकि, वट सावित्री व्रत की पूजा के दौरान माता सावित्री की आरती करना भी शुभ होता है.

विज्ञापन

आज हम आपको माता सावित्री की आरती के लिरिक्स के बारे में ही बताने जा रहे हैं, जिसे वट सावित्री व्रत पर पढ़ने का विधान है.

विज्ञापन

माता सावित्री की आरती (Savitri Mata ki Aarti Lyrics In Hindi)

ओम जय जय सावित्री, ओम जय जय गायत्री
अपनी अनुपम तेज से जग पावन करती।।
ओम जय जय सावित्री, ओम जय जय गायत्री
अपनी अनुपम तेज से जग पावन करती।।
ओम जय जय सावित्री।
तुम ही रक्षक सबका, प्राणों का तुम प्राण
भक्तजन मिले सारे, नित्य करें तेरा ध्यान
ओम जय जय सावित्री, ओम जय जय गायत्री
भक्त तरसे तुम हो सभी विधि करें उपकार
अंतर्मन से सुमिर लो, सुने वो तभी पुकार,
ओम जय जय सावित्री।।
भक्तों का दुख भंजन रक्षा करें आठों याम,
दिव्य ज्योति तुम्हारी, रहें सदा अविराम
ओम जय जय सावित्री। ओम जय जय गायित्री।।
चारों विधि के मंत्रों का गुरु मंत्र तुम्हे कहते।
ऋषि मुनि योगी सारे गुणगान तुम्हारा करें।
ओम जय जय सावित्री। ओम जय जय गायित्री।।
अपनी अनुपम तेज से जग पावन करती।।
ओम जय जय सावित्री।
हृदय विराजो हे मां, भटक न जाऊं किसी ओर
ले लो अपनी शरण में, न छूटे कभी डोर।
ओम जय जय सावित्री। ओम जय जय गायित्री।।
अपनी अनुपम तेज से जग पावन करती।।
ओम जय जय सावित्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ