ट्रेन में सूखा नारियल ले गए तो हो सकती है जेल! रेलवे का ये नियम जानकर रह जाएंगे हैरान
भारत में ट्रेन सफर सबसे सस्ता और सुविधाजनक माना जाता है, इसलिए रोजाना लाखों लोग रेल से यात्रा करते हैं. लेकिन सफर के दौरान क्या सामान साथ ले जा सकते हैं और क्या नहीं, यह जानना भी उतना ही जरूरी है. कई बार छोटी-सी गलती भारी पड़ सकती है. खासकर कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन पर रेलवे ने सख्त नियम बनाए हैं. आइए समझते हैं इन जरूरी नियमों को.

भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में शामिल है. अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत का नंबर आता है. करीब 68,000 किलोमीटर लंबे इस नेटवर्क को सुचारू रूप से चलाने के लिए कई नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन हर यात्री के लिए जरूरी है.
किन चीजों पर है सख्त पाबंदी
2 / 7रेलवे कुछ सामानों को ट्रेन में ले जाने की अनुमति नहीं देता. इसमें गैस सिलेंडर, स्टोव, ज्वलनशील पदार्थ, पटाखे, एसिड, ग्रीस और कुछ केमिकल शामिल हैं. इन चीजों को खतरनाक मानते हुए इन पर पूरी तरह रोक लगाई गई है.
सूखे नारियल को लेकर खास नियम
3 / 7कम ही लोग जानते हैं कि सूखे नारियल को ट्रेन में ले जाने पर भी पाबंदी है. खासकर वो नारियल जिनमें रेशेदार हिस्सा होता है, उन्हें ज्वलनशील माना जाता है, इसलिए इन्हें साथ ले जाना नियमों के खिलाफ है.
बाकी फलों को लेकर क्या है नियम
4 / 7जहां सूखे नारियल पर रोक है, वहीं अन्य फलों को लेकर ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है. आप सामान्य फल आसानी से अपने साथ लेकर यात्रा कर सकते हैं, लेकिन सूखे नारियल को अलग श्रेणी में रखा गया है.
नियम तोड़ने पर क्या होगा
5 / 7अगर कोई यात्री इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो रेलवे उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकता है. इसमें 1,000 रुपये तक का जुर्माना और जरूरत पड़ने पर जेल की सजा भी हो सकती है.
ताजे नारियल को लेकर राहत
6 / 7ताजे यानी पानी वाले नारियल को लेकर रेलवे ने कोई खास रोक नहीं लगाई है. आप इसे अपने साथ यात्रा के दौरान ले जा सकते हैं, इसमें कोई परेशानी नहीं होती.
सूखे नारियल पर रोक की वजह
7 / 7रेलवे के अनुसार सूखे नारियल में तेल की मात्रा अधिक होती है, जिससे आग लगने का खतरा रहता है. खासकर इसका रेशेदार हिस्सा जल्दी आग पकड़ सकता है, इसलिए इसे खतरनाक सामान की सूची में रखा गया है.



















