ODI टीम इंडिया से बाहर होंगे जसप्रीत बुमराह! टेस्ट टीम की खस्ता हालत देख बदलाव के मूड में BCCI?
IPL 2026 के बीच बीसीसीआई टीम इंडिया में कुछ बड़े बदलाव करने का मन बना रही है. टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज से बाहर किया जा सकता है. इसके पीछे का कारण क्या है आइए आपको भी बताते हैं.

Jasprit Bumrah: आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद टीम इंडिया को लगातार एक के बाद एक सीरीज खेलनी है. वनडे और टी20 में तो टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है लेकिन टेस्ट में टीम के हालात बहुत नाजुक हैं. ऐसे में टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार बीसीसीआई इसमें सुधार के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है. ये कदम स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से जुड़ा होगा.
वनडे टीम में नहीं होंगे बुमराह
2 / 7जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट की चर्चा अक्सर होती रहती है. इसी के तहत रिपोर्ट के अनुसार मैनेजमेंट उनको इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल के सभी मुकाबले खिलाना चाहता है. ऐसे में वनडे टीम से उनको आराम दिया जाएगा.
बुमराह को लेकर क्या चाहता है बोर्ड?
3 / 7जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए सबसे अहम गेंदबाज हैं और ये बात मैनेजमेंट अच्छी तरह जानता है. ऐसे में मैनेजमेंट उनको इस WTC संस्करण के सभी मैचों में खिलाना चाहता है और वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत वनडे मैचों से आराम देगा. हाल ही में उन्होंने 2स साल के बाद एशिया कप में टी20 क्रिकेट खेला था.
टीम को खेलने हैं 9 टेस्ट मुकाबले
4 / 7आईपीएल खत्म होने के बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलना है, जो कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में नहीं है. इसके बाद टीम शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 मैच खेलेगी तो वहीं 5 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर सीरीज में खेलेगी.
WTC टेबल में नंबर 6 पर टीम इंडिया
5 / 7WTC टेबल पर नजर डालें तो टीम इंडिया छठे नंबर पर बनी हुई है. टीम इंडिया को फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए कम से कम नंबर 2 पर पहुंचना होगा. इसके लिए टीम को बाकि बचे हुए 9 मैचों में से कम से कम से 8 मैच जीतने होंगे.
कमाल के हैं बुमराह के आंकडे़
6 / 7जसप्रीत बुमराह के टीम इंडिया के लिए आंकड़े बेहद ही कमाल के रहे हैं. उन्होंने टीम के लिए अब तक खेले 52 टेस्ट मैचों में 234 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान वो 16 बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम कर चुके हैं.
टेस्ट टीम में होंगे बड़े बदलाव
7 / 7जसप्रीत बुमराह के अलावा मैनेजमेंट टेस्ट टीम इंडिया में और भी कई बड़े बदलाव कर सकती है. बोर्ड कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश नहीं है. ऐसे में उन खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर नए खिलाड़ियों को स्क्वॉड में जगह दी जा सकती है.



















