5 बड़े मैच जो WWE Elimination Chamber 2026 में Triple H को जरूर कराने चाहिए, क्या Roman Reigns का दुश्मन हारेगा टाइटल?
WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Elimination Chamber 2026 होने वाला है. हमेशा की तरह इस बार भी ये इवेंट खास होगा. कंपनी द्वारा वहां पर बड़े मुकाबले आयोजित किए जाएंगे. मेंस और वुमेंस चैंबर मैच भी होगा. इसके बाद असली रोड टू रेसलमेनिया 42 की शुरुआत होगी. वहां से मेगा इवेंट के लिए कुछ नए मुकाबले सामने आएंगे. WWE ने Elimination Chamber 2026 के लिए सरप्राइज भी प्लान किए होंगे. यहां हम आपको पांच मैचों के बारे में बताएंगे जो ट्रिपल एच ने Elimination Chamber 2026 में जरूर कराने चाहिए.

2 / 6सीएम पंक हाल ही में फिन बैलर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन कर चुके हैं. बैलर ने बाद में पंक के ऊपर धोखे से अटैक भी किया. इनकी राइवलरी अभी खत्म नहीं हुई है. WWE ने Elimination Chamber 2026 दोनों के बीच मुकाबला जरूर बुक करना चाहिए, जिसमें कोई बड़ी शर्त होनी चाहिए.
3 / 6WWE में बैकी लिंच, मैक्सिकन डुप्री और नटालिया के बीच राइवलरी शानदार चल रही है. वुमेंस रॉयल रंबल मैच में भी घमासान देखने को मिला था. ट्रिपल एच ने WWE Elimination Chamber 2026 में इन तीनों के बीच वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच जरूर बुक करना चाहिए.
4 / 6जेड कार्गिल अभी विमेंस चैंपियन हैं. उनका टाइटल रन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है. WWE Elimination Chamber 2026 में कंपनी ने कार्गिल का मुकाबला जॉर्डिन ग्रेस के साथ बुक करना चाहिए. इनके बीच मुकाबले में बहुत मजा आएगा.
5 / 6पिछले हफ्ते Raw में एजे स्टाइल्स के साथी ड्रेगन ली ने गुंथर पर हमला किया था. गुंथर ने इसके बाद ली की हालत खराब की थी. द रिंग जनरल ने ली को स्लीपर होल्ड लॉक में फंसा लिया था. अब WWE Elimination Chamber 2026 में दोनों के बीच तगड़ा मैच होना चाहिए.
6 / 6कार्मेलो हेज ने इल्जा ड्रेगनोव को हराकर ही यूएस चैंपियनशिप जीती थी. इनकी राइवलरी अभी खत्म नहीं हुई है. बैकस्टेज कई बार दोनों के बीच टकराव देखने को मिला है. ट्रिपल एच ने WWE Elimination Chamber 2026 में दोनों के बीच एक क्लासिक चैंपियनशिप मैच जरूर बुक करना चाहिए.


















