Numerology: कौन है शनिदेव का सबसे प्रिय मूलांक? जातक को मिलता है मेहनत की दोगुना फल, लक होता है हमेशा साथ

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक को लोग शनिदेव के परम प्रिय होते हैं. इनके ऊपर उनका हाथ होता है, जिसकी वजह से हर मुश्किलों से इन लोगों को छुटकारा मिल जाता है.

mulank 8 shani dev favorite number
1 / 8
mulank 8 shani dev favorite number

शनिदेव इस मूलांक को कष्ट भी देते हैं. लेकिन सुख देते समय वे कोई हिसाब नहीं रखते. जातक को दुनियाभर का सुख देकर उन्हें परम ज्ञान देते हैं, जिसकी वजह से उन्हें अपनी मेहनत से कई ज्यादा मिलता है.  

विज्ञापन

शनिदेव के प्रिय मूलांक

 शनिदेव के प्रिय मूलांक2 / 8

मेहनती और न्यायप्रिय लोग ही शनिदेव के प्रिय होते हैं. लेकिन इस मूलांक की तरफ उनका ज्यादा झुकाव रहता है. इसी वजह इन जातकों पर शनिदेव कृपा करने के साथ साथ कष्ट भी खूब देते हैं. अगर यह जातक शनिदेव के बताए गए नियमों से अलग होकर चलते हैं, तो इन्हें दुख उठाना पड़ सकता है.

विज्ञापन

कौन सा है ये मूलांक?

कौन सा है ये मूलांक?3 / 8

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है. ऐसे लोगों का मूलाकं 8 कहलाता है. इन पर शनिदेव की कृपा होती है. शनिदेव को संख्या 8 सबसे ज्यादा पसंद है. यह संख्या शनिदेव की ऊर्जा से जुड़ी होती है. इसमें अनुशासन, मेहनत, धैर्य और न्याय की खूबियां हैं. 8 वाले लोग जीवन में चुनौतियां जरूर झेलते हैं, लेकिन अंत में बड़ी सफलता पाते हैं.

मूलांक 8 की विशेषता

मूलांक 8 की विशेषता4 / 8

जिनका मूलांक 8 होता है, वे बहुत मेहनती होते हैं. वे जल्दबाजी नहीं करते. शनिदेव उनकी मेहनत को देखते हैं और समय आने पर दोगुना फल देते हैं. इन्हें नौकरी या व्यापार में सफलता मिलती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. लोग इन्हें सम्मान देते हैं. शनिदेव की कृपा से 8 वाले लोगों को देर से लेकिन पक्का सफलता मिलती है. उनकी किस्मत अचानक साथ देती है.

विज्ञापन

लक हमेशा साथ कैसे रहता है?

लक हमेशा साथ कैसे रहता है?5 / 8

मूलांक 8 वाले लोगों में सहनशक्ति बहुत ज्यादा होती है. वे मुश्किल समय में भी हार नहीं मानते. इसी वजह से शनिदेव उनकी रक्षा करते हैं. उनके जीवन में कई बार ऐसी घटनाएं होती हैं जो लगती हैं कि किस्मत ने साथ दिया. जैसे अचानक कोई अच्छा मौका मिल जाना या मुसीबत से बच जाना. लेकिन यह लक बिना मेहनत के नहीं आता. मेहनत पहले, फल बाद में.

ऐसे लोग कैसे पहचानें?

ऐसे लोग कैसे पहचानें?6 / 8

अगर कोई गंभीर स्वभाव, जिम्मेदार और ईमानदार है, कभी कभी अकेलापन महसूस करता है लेकिन सफलता मिलते ही सब ठीक हो जाता है. अगर इन समस्याओं से कोई आसपास जूझता है, तो वह शनिदेव के सबसे करीब है. क्योंकि शनिदेव जीवन की असलियत बताने में माहिर हैं.

विज्ञापन

शनिदेव की कृपा कैसे पाएं?

शनिदेव की कृपा कैसे पाएं?7 / 8

अगर आप चाहते हैं कि शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहे तो शनिवार के दिन आप काले तिल दान करें. सरसों के तेल का दीपक जलाएं. “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें. काले या नीले रंग के कपड़े कम पहनें. मूलांक 8 वालों को जल्दबाजी से बचना चाहिए. गुस्सा और उदासी पर काबू रखें। सही समय पर काम करें तो शनिदेव हमेशा खुश रहते हैं.

Disclaimer

Disclaimer8 / 8

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन