Numerology: क्रिएटिविटी से लबालब भरे होते हैं इस मूलांक के लोग, कोयले को भी बना देते हैं चमकता हीरा

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के लोग दिमाग से बेहद क्रिएटिव होते हैं. उनके पास हमेशा कुछ ना कुछ क्रिएटिव आइडियाज होते हैं, जो कोयले को भी हीरा बनाने की क्षमता रखते हैं.

numerology mulank 3
1 / 9
numerology mulank 3

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के लोग दिमाग से बेहद क्रिएटिव होते हैं. उनके पास हमेशा कुछ ना कुछ क्रिएटिव आइडियाज होते हैं, जो कोयले को भी हीरा बनाने की क्षमता रखते हैं.  

विज्ञापन

अंक ज्योतिष विद्या

अंक ज्योतिष विद्या2 / 9

अंक ज्योतिष विद्या के जरिए, आप व्यक्ति के स्वभाव और व्यवहार के बारे में विस्तार से जान सकते हैं. जैसे कि कुछ मूलांक से जुड़े व्यक्ति बड़े क्रिएटिव होते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

क्रिएटिव मूलांक

क्रिएटिव मूलांक3 / 9

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 3 कहलाता है. इन पर बृहस्पति ग्रह का विशेष प्रभाव होता है. इन लोगों के अंदर ज्ञान की धारा हमेशा बहती रहती है. (Credit- Pinterest)

कोयले को भी बना दें हीरा

कोयले को भी बना दें हीरा4 / 9

यह लोग अपनी समझदारी और कल्पनाशक्ति से मिट्टी को भी सोना बनाने की क्षमता रखते हैं. इनके अंदर कूट कूटकर सकारात्मकता भरी होती है. इनकी कल्पना शक्ति का कोई मुकाबला नहीं होता. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

दूरदर्शी विचारधारा

 दूरदर्शी विचारधारा5 / 9

ये लोग सामान्य चीजों में कुछ नया और बड़ा देखने की क्षमता रखते हैं. इनकी इसी दूरदर्शिता के कारण इन्हें "कोयले को हीरा बनाने वाला" कहा जाता है. ये बिखरे हुए काम या डूबते हुए बिजनेस को भी अपने आइडियाज से चमका देते हैं. (Credit- Pinterest)

क्रिएटिविटी का भंडार

क्रिएटिविटी का भंडार6 / 9

लेखन, कला, डिजाइनिंग, अभिनय, मीडिया या रणनीतिक योजनाएं बनाने में यह लोग उस्ताद होते हैं. ये लीक से हटकर काम करना पसंद करते हैं, जिसकी वजह से इनका काम बाकियों के मुकाबले अलग होता है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

बातचीत करने में सबसे आगे

बातचीत करने में सबसे आगे7 / 9

अपनी बात को शब्दों या कला के माध्यम से दूसरों के सामने रखने में ये माहिर होते हैं. इनकी वाणी में एक अलग आकर्षण और ज्ञान होता है, जिससे लोग आसानी से प्रभावित हो जाते हैं. (Credit- Pinterest)

करियर में मिलती सफलता

करियर में मिलती सफलता8 / 9

ये लोग बेहतरीन शिक्षक, प्रोफेसर, लेखक, सलाहकार (Consultant), आध्यात्मिक गुरु, कलाकार, और सफल बिजनेसमैन बनते हैं. ये किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं करते. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

Disclaimer

Disclaimer9 / 9

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता. (Credit- Pinterest)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन