Neem Karoli Baba: याद रखें नीम करोली बाबा की ये सीख, साहस से कर पाएंगे हर कठिनाई का सामना

Neem Karoli Baba: आज जीवन की भागदौड़ और तनाव ने सबको कमजोर कर दिया है? ऐसे में नीम करोली बाबा की सरल शिक्षाएं मन को स्थिर कर साहस देती हैं। उनकी बातों में ऐसा क्या है जो हर कठिन समय में हिम्मत बनाए रखता है? जानिए, कैसे ये सीख जीवन को मजबूत बनाती हैं?

Neem-Karoli-Baba-Teachings
1 / 8
Neem Karoli Baba Teachings

विज्ञापन

नीम करोली बाबा की अनमोल सीख

नीम करोली बाबा की अनमोल सीख2 / 8

Neem Karoli Baba: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव और अनिश्चितता आम हो चुकी है। ऐसे दौर में आध्यात्मिक मार्गदर्शन लोगों को संभालता है। नीम करोली बाबा की शिक्षाएं आज भी लोगों के लिए भरोसे का सहारा बनी हुई हैं। उनकी सरल बातें कठिन समय में मन को स्थिर करती हैं और इंसान को हिम्मत के साथ आगे बढ़ने की ताकत देती हैं। आइए जानते हैं, आधुनिक भारत के महान संत महराज जी की वे सीख, जो हर कठिनाई का साहस से मुकाबला करने की शक्ति देती है।

विज्ञापन

सेवा में छिपी है शक्ति

सेवा में छिपी है शक्ति3 / 8

बाबा की पहली सीख है, सबकी सेवा करो। यह सिर्फ सामाजिक काम नहीं, बल्कि आत्मिक अभ्यास है। जब व्यक्ति दूसरों की मदद करता है, तो उसका ध्यान अपने दुखों से हटता है। इससे मन हल्का होता है और अंदर एक नई ऊर्जा पैदा होती है।

विश्वास बनाता है मजबूत

विश्वास बनाता है मजबूत4 / 8

कठिन समय में डर स्वाभाविक है। लेकिन बाबा कहते थे कि ईश्वर पर भरोसा रखो। यह भरोसा व्यक्ति को टूटने नहीं देता। जब मन यह मान लेता है कि हर स्थिति का कोई उद्देश्य है, तब तनाव कम होने लगता है।

विज्ञापन

प्रेम से मिलता है सुकून

प्रेम से मिलता है सुकून5 / 8

नफरत और ईर्ष्या मन को बोझिल बनाती हैं। बाबा का संदेश साफ है, सबको प्रेम करो। प्रेम का भाव रिश्तों को मजबूत करता है। इससे मन में शांति रहती है और व्यक्ति हर चुनौती को संतुलन के साथ देख पाता है।

सत्य और सरलता की राह

सत्य और सरलता की राह6 / 8

बाबा जी हमेशा सच बोलने और सरल जीवन जीने पर जोर देते थे। ईमानदारी से जीने वाला व्यक्ति भीतर से मजबूत होता है। उसे किसी बात का डर नहीं रहता। यह आदत धीरे-धीरे आत्मविश्वास को बढ़ाती है।

विज्ञापन

भोजन बांटना, दिल जोड़ना

भोजन बांटना, दिल जोड़ना7 / 8

भोजन बांटना सिर्फ दान नहीं, बल्कि जुड़ाव का माध्यम है। बाबा के आश्रम में भंडारा इसी भावना का प्रतीक था। किसी भूखे को खाना देना समाज में समानता और करुणा को बढ़ाता है।

वर्तमान में जीने की आदत

वर्तमान में जीने की आदत8 / 8

आज की सबसे बड़ी समस्या है, अतीत का पछतावा और भविष्य की चिंता। बाबा की सीख है कि वर्तमान पर ध्यान दो। छोटे-छोटे पलों को जीना सीखें। इससे मानसिक दबाव कम होता है और जीवन आसान लगता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन