किस विटामिन की कमी से सबसे ज्यादा बाल झड़ते हैं?

Vitamin Deficiency And Hair Fall: सिर्फ धूल-मिट्टी ही नहीं बल्कि किसी पोषक तत्व या विटामिन की कमी से भी बाल झड़ने लगते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस विटामिन की कमी बाल झड़ने की वजह बनती है.

Which vitamin deficiency causes hair fall
1 / 7
Which vitamin deficiency causes hair fall

Hair Fall Causes: बालों का झड़ना एक ऐसी समस्या है जो किसी को भी और कभी भी हो सकती है. अक्सर ही लोगों को लगता है कि बालों की सही तरह से देखरेख ना करने पर बाल झड़ने लगे हैं, लेकिन शरीर में हो रही किसी पोषक तत्व या विटामिन की कमी से भी ऐसा हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए किस विटामिन की कमी से बालों का झड़ना बढ़ सकता है.

विज्ञापन

विटामिन डी की कमी

विटामिन डी की कमी2 / 7

विटामिन डी की कमी से बालों का झड़ना बढ़ सकता है. विटामिन डी बालों के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है और इसीलिए इस विटामिन की कमी से बाल झड़ने लगते हैं.

विज्ञापन

विटामिन ए की कमी

विटामिन ए की कमी 3 / 7

विटामिन ए उन विटामिन में शामिल है जिसकी शरीर में कमी होने पर बाल पतले होने लगते हैं और बालों का टूटना बढ़ सकता है. इस विटामिन की कमी होने पर गंजेपन की संभावना बढ़ जाती है.

विटामिन बी12 की कमी

विटामिन बी12 की कमी 4 / 7

विटामिन बी12 शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करता है. इस विटामिन की कमी होने पर बालों के झड़ने की दिक्कत होती है.

विज्ञापन

विटामिन बी7 की कमी

विटामिन बी7 की कमी 5 / 7

विटामिन बी7 केरेटिन के प्रोडक्शन में मदद करता है. केरेटिन बालों की ग्रोथ में मददगार होता है. ऐसे में विटामिन बी7 की कमी से बालों का झड़ना बढ़ जाता है.

जिंक भी हो सकता है कारण

जिंक भी हो सकता है कारण 6 / 7

जिंक की कमी से भी बालों के झड़ने की दिक्कत हो सकती है. जिंक हेयर फॉलिकल्स को प्रोटेक्ट करता है और टिशू ग्रोथ में मदद करता है. ऐसे में इसकी कमी बालों को बुरी तरह प्रभावित करती है.

विज्ञापन

आयरन की कमी और हेयर फॉल

आयरन की कमी और हेयर फॉल 7 / 7

शरीर में आयरन की कमी होने पर भी बाल झड़ सकते हैं. आयरन हेयर फॉलिकल्स तक ऑक्सीजन को पहुंचाने का काम करता है. इसकी कमी से बाल पतले होने लगते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन