कौन थीं आनंदीबाई जोशी, भारत की पहली महिला डॉक्टर, कितनी थी पहली सैलरी?

who was anandibai joshi: 19वीं सदी की बंदिशें तोड़कर अमेरिका से डॉक्टर की डिग्री लाने वाली भारत की पहली बेटी आनंदीबाई जोशी की कहानी झकझोर देने वाली है. आखिर किस मजबूरी ने उन्हें डॉक्टर बनने पर मजबूर किया और उस दौर में उन्हें कितनी सैलरी मिलती थी? जानें इस महान महिला की पूरी संघर्ष गाथा

Anandibai Joshi, India First Female Doctor, Anandibai Joshi Salary, Woman Medical College of Pennsylvania, History of Indian Medicine
1 / 5

who was anandibai joshi: भारत के इतिहास में कई ऐसे नाम दर्ज हैं, जिन्होंने समाज की रूढ़िवादी सोच को चुनौती देकर सफलता का नया इतिहास रचा. ऐसा ही एक नाम है आनंदीबाई गोपालराव जोशी. वह भारत की पहली महिला डॉक्टर बनीं, और वह भी उस दौर में जब लड़कियों की शिक्षा को भी समाज में अच्छी नजर से नहीं देखा जाता था. आइए जानते हैं उनकी कहानी और पहली सैलरी के बारे में.

विज्ञापन

एक निजी दुख ने बनाया डॉक्टर

एक निजी दुख ने बनाया डॉक्टर2 / 5

आनंदीबाई का जन्म 31 मार्च 1865 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था. उनकी शादी बहुत ही कम उम्र में गोपालराव जोशी से हो गई थी. आनंदीबाई के जीवन में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब महज 14 साल की उम्र में उन्होंने अपने नवजात बच्चे को खो दिया. उस समय इलाज की उचित सुविधाएं और महिला डॉक्टरों की कमी ही बच्चे की मौत का कारण बनी. इस गहरे दुख ने उनके भीतर एक संकल्प जगाया, डॉक्टर बनने का, ताकि भविष्य में किसी और मां को अपने बच्चे से अलग न होना पड़े.

विज्ञापन

अपनों का विरोध और सात समंदर पार का सफर

अपनों का विरोध और सात समंदर पार का सफर3 / 5

19वीं सदी में एक हिंदू महिला का विदेश जाना 'धर्म भ्रष्ट' करने जैसा माना जाता था. समाज ने उन्हें खूब ताने दिए और उनका बहिष्कार करने की कोशिश की, लेकिन उनके पति गोपालराव उनके साथ ढाल बनकर खड़े रहे. गोपालराव ने उनकी पढ़ाई के लिए अमेरिकी मिशनरी से संपर्क किया. आखिरकार, थॉडिसीया कार्पेन्टर नाम की एक अमेरिकी महिला की मदद से आनंदीबाई का अमेरिका जाने का रास्ता साफ हुआ.

कठिनाइयों के बीच हासिल की MD की डिग्री

कठिनाइयों के बीच हासिल की MD की डिग्री4 / 5

साल 1883 में, खराब स्वास्थ्य के बावजूद आनंदीबाई अमेरिका पहुंचीं और पेंसिलवेनिया के विमेंस मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया. वहां का खान-पान और कड़ाके की ठंड उनके स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती थी, लेकिन उनके इरादे फौलादी थे. साल 1886 में, मात्र 19 साल की उम्र में उन्होंने MD की डिग्री प्राप्त कर ली. इस तरह वह वेस्टर्न मेडिसिन में डिग्री लेने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं.

विज्ञापन

कितनी थी पहली सैलरी?

कितनी थी पहली सैलरी?5 / 5

डॉक्टर बनने के बाद जब वह भारत लौटीं, तो कोल्हापुर रियासत ने उनका भव्य स्वागत किया. उन्हें वहां के अल्बर्ट एडवर्ड अस्पताल में महिला वार्ड की प्रभारी नियुक्त किया गया. ऐतिहासिक दस्तावेजों और रिपोर्ट्स के अनुसार, उस समय उन्हें लगभग 100 रुपये प्रतिमाह का वेतन मिलता था. आज के लिहाज से यह रकम बहुत छोटी लग सकती है, लेकिन 19वीं सदी के अंत में एक महिला के लिए यह न केवल बड़ी राशि थी, बल्कि उनके आत्मसम्मान और संघर्ष की जीत का प्रतीक भी थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन