Numerology: इन मूलांक वालों से रहें सावधान! मिनटों में गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग

Numerology Prediction: गिरगिट के बारे में तो आपने सुना ही होगा, जो मिनटों में अपना रंग बदल लेता है. हालांकि, गिरगिट के अलावा कुछ लोग भी अपना रंग बदलने में माहिर होते हैं. यहां पर आपको आज उन मूलांक वालों के बारे में जानने को मिलेगा, जो गिरगिट की तरह वक्त आने पर अपना रंग बदलने के लिए जाने जाते हैं.

Numerology Prediction
1 / 5

अंक ज्योतिष शास्त्र की रचना आज से कई साल पहले की गई थी, जिसमें मूलांक से लोगों के वर्तमान के साथ-साथ भविष्य और भूतकाल से जुड़े राज खोले जाते हैं. इसमें जन्म तिथि को ही मूलांक कहा जाता है, जिसका हर व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. इससे व्यक्ति के स्वभाव का भी काफी हद तक आकलन किया जा सकता है. चलिए अब अंक ज्योतिष शास्त्र की मदद से उन मूलांक वालों के बारे में जानें, जो मिनटों में गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर होते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 3

मूलांक 32 / 5

डेट ऑफ बर्थ 3, 12, 21 और 30 वालों का मूलांक 3 होता है, जिन पर देवगुरु बृहस्पति ग्रह का अच्छा-खासा प्रभाव पड़ता है. अक्सर देखा गया है कि ये लोग वक्त आने पर अपना रंग बदल लेते हैं. जब इनके दोस्त को इनकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तब ये उन्हें अकेला छोड़ देते हैं. इसी वजह से लोग इनसे दोस्ती नहीं करते हैं, बल्कि दूर रहना ज्यादा पसंद करते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 5

मूलांक 53 / 5

5, 14 और 23 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है, जिनके अंदर खुद को बदलने की क्षमता होती है. हालांकि, ये अपने इस गुण को नकारात्मक नहीं समझते हैं, बल्कि एक कला मानते हैं. ये माहौल के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं, जिससे इन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है और अन्य लोगों से आगे निकल जाते हैं.

मूलांक 7

मूलांक 74 / 5

7, 16 और 25 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है, जिनका जीवन ग्रह केतु से प्रभावित होता है. ये लोग बहुत शातिर होते हैं, जो मौका देखकर रंग बदल लेते हैं. ये सबसे ऊपर खुद को रखते हैं, जिसके लिए दूसरों को नीचा दिखाने व अपमान करने से भी घबराते नहीं हैं. ऐसे लोगों के लिए अपनी खुशी सबसे जरूरी होती है, जिसके लिए ये कभी समझौता नहीं करते हैं.

विज्ञापन

मूलांक के अनुसार लकी उपाय

मूलांक के अनुसार लकी उपाय5 / 5

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अपने जीवन को सुखमय बनाने के लिए मूलांक 5 के लोगों को ग्रह बुध और गणेश जी की पूजा करने की सलाह दी जाती है, जबकि मूलांक 3 वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति की पूजा करना शुभ रहता है. वहीं, मूलांक 7 के लोगों के लिए गणपति बप्पा की पूजा और उन्हें समर्पित मंत्र, कवच, स्तोत्र और आरती पढ़ना शुभ रहता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन