Numerology: संजय दत्त की तरह Lavish Life जीते हैं इस मूलांक के लोग, लंबा संघर्ष लेता है जिंदगी की परीक्षा

Numerology Prediction: अंक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की जन्मतिथि का खास महत्व है, जिसकी मदद से भविष्य से लेकर भूत और वर्तमान से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं. आज हम आपको अंक गणना की मदद से बताने जा रहे हैं कि संजू बाबा यानी संजय दत्त का मूलांक क्या है और उससे उनके बारे में क्या पता चलता है.

Numerology
1 / 6

संजू बाबा यानी संजय दत्त को आज किसी भी व्यक्ति की पहचान की जरूरत नहीं है. वो न सिर्फ अपनी Lavish लाइफ के लिए जाने जाते हैं, बल्कि उनका संघर्ष भी किसी से छुपा नहीं है. एक्टर संजय दत्त आज जिस मुकाम पर हैं, इसे पाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. लेकिन क्या आप जानते हैं संजय दत्त के जीवन में इतने उतार-चढ़ाव क्यों आएं? जीवन में कोई भी चीज उन्हें आसानी से क्यों नहीं मिली? यदि नहीं, तो आपको बता दें कि इसके पीछे उनका मूलांक हो सकता है. दरअसल, अंक शास्त्र में बताया है कि व्यक्ति के जीवन पर उसके मूलांक का खास प्रभाव पड़ता है, जो न सिर्फ फायदा करवाता है बल्कि परेशानियां भी पैदा करता है. यहां पर आप जान सकते हैं कि संजू बाबा का जीवन किस मूलांक से प्रभावित है. (Image Credit- News24 Graphics)

विज्ञापन

संजय दत्त का मूलांक क्या है?

संजय दत्त का मूलांक क्या है?2 / 6

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय दत्त का जन्म 29 जुलाई 1959 को हुआ है. अंक शास्त्र में बताया है कि जिन लोगों की जन्म तिथि 2, 11, 20 और 29 होती है, उनका मूलांक 2 होता है. इस हिसाब से संजू बाबा का मूलांक भी 2 है. (Image Credit- Social Media)

विज्ञापन

संजय दत्त के मूलांक 2 का स्वामी ग्रह कौन है?

संजय दत्त के मूलांक 2 का स्वामी ग्रह कौन है?3 / 6

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, संजय दत्त के मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चंद्रमा है. चंद्रमा यानी चंद्र ग्रह के कारण व्यक्ति का मन, भावना और मानसिक स्थिति प्रभावित होती है. हालांकि, इसके जरिए माता से रिश्ते का आकलन किया जा सकता है. इसके अलावा शरीर से जुड़ी कई बीमारियों के बारे में पता चलता है. (Image Credit- Freepik)

मूलांक 2 के लोगों का स्वभाव कैसा होता है?

मूलांक 2 के लोगों का स्वभाव कैसा होता है?4 / 6

मूलांक 2 के लोगों का स्वभाव संजय दत्त की तरह जिंदादिल होता है. इन लोगों के मन में जो कुछ होता है, वो सीधे-सीधे कह देते हैं. ये बिना डरे स्पष्ट और सीधे तरीके से अपनी बात रखना पसंद करते हैं. हालांकि, ये भावुक भी बहुत जल्दी हो जाते हैं. इन्हें लोगों की बातें बहुत जल्दी बुरी लगती हैं. (Image Credit- Freepik)

विज्ञापन

पिता और भाई-बहनों से ज्यादा मां के होते हैं करीब

पिता और भाई-बहनों से ज्यादा मां के होते हैं करीब5 / 6

कहा जाता है कि संजय दत्त अपनी मां नरगिस के बहुत करीब थे. अपनी मां की मौत का उन्हें गहरा सदमा लगा था. आपको बता दें कि मूलांक 2 के लोग अपने पिता और भाई-बहनों से ज्यादा अपनी मां के करीब होते हैं. ये अपनी मां की छोटी से छोटी खुशी का ख्याल रखते हैं और कभी कुछ ऐसा नहीं करते हैं, जिससे उन्हें दुख हो. (Image Credit- Freepik)

मूलांक 2 के लोग जिंदगी का लेते हैं पूरा मजा

मूलांक 2 के लोग जिंदगी का लेते हैं पूरा मजा6 / 6

बता दें कि चंद्रमा द्वारा शासित मूलांक 2 के लोग Lavish Life जीते हैं. ये अपनी सुख-सुविधाओं पर दिल खोलकर पैसा खर्च करते हैं. इन्हें महंगी कार-बाइक, शानदार भोजन, आलीशान बंगले, डिजाइनर कपड़े और आरामदायक यात्रा जैसी ऐशो-आराम की चीजों का शौक होता है, जिसे पाने के लिए इन्हें लंबा संघर्ष करना पड़ता है. इन्हें कुछ भी चीज आसानी से नहीं मिलती है, बल्कि जिंदगी इनकी बार-बार परीक्षा लेती है. (Image Credit- Freepik) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन