Kundali Matching: विवाह के लिए कुंडली मिलान में नहीं होना चाहिए ये 3 दोष, पति-पत्नी में नहीं रहती है तालमेल

हिन्दू धर्म में विवाह से पहले कुंडली मिलान जरूरी माना जाता है. कहते हैं, कुछ दोष रिश्ते की नींव को कमजोर करते हैं. आइए जानते हैं, अष्टकूट मिलान में ऐसे कौन-से 3 दोष हैं जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ता है और पति-पत्नी के तालमेल पर असर डालते हैं?

Kundali-Matching
1 / 7

विज्ञापन

अष्टकूट मिलान के दोष

अष्टकूट मिलान के दोष2 / 7

Kundali Matching: विवाह सिर्फ दो लोगों का साथ नहीं, बल्कि दो परिवारों का रिश्ता भी होता है. इसी वजह से हिंदू परंपरा में कुंडली मिलान को काफी अहम माना गया है. अष्टकूट मिलान के जरिए कई पहलुओं की जांच की जाती है, लेकिन कुछ दोष ऐसे होते हैं जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. खासकर तीन दोष ऐसे माने गए हैं, जो वैवाहिक जीवन की नींव को प्रभावित करते हैं. आइए जानते हैं, कुंडली मिलान के ये 3 दोष कौन-से हैं?

विज्ञापन

सबसे खतरनाक है भकूट दोष

सबसे खतरनाक है भकूट दोष3 / 7

भकूट दोष कुंडली मिलान का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह तब बनता है जब वर और वधू की राशियां एक खास स्थिति में होती हैं, जैसे 2-12, 5-9 या 6-8 का संबंध. मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है. साथ ही रिश्ते में भावनात्मक दूरी और संतान से जुड़ी परेशानियां भी सामने आ सकती हैं.

नाड़ी दोष से होता गंभीर असर

नाड़ी दोष से होता गंभीर असर 4 / 7

नाड़ी दोष को सबसे प्रभावशाली दोष माना जाता है. यह तब बनता है जब दोनों की नाड़ी एक समान होती है. ज्योतिष मानता है कि इसका असर स्वास्थ्य और आने वाली संतान पर पड़ सकता है. इसलिए विवाह से पहले इस दोष की जांच को विशेष महत्व दिया जाता है.

विज्ञापन

गण दोष से होता है स्वभाव का टकराव

गण दोष से होता है स्वभाव का टकराव5 / 7

गण दोष व्यक्ति के स्वभाव से जुड़ा होता है. देव, मनुष्य और राक्षस गण के आधार पर मेल देखा जाता है. अगर दोनों के गण एक-दूसरे के अनुकूल न हों, तो रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है. इससे विचारों में टकराव और आपसी समझ की कमी देखी जा सकती है.

मांगलिक दोष बिगाड़ता है वैवाहिक सुख

मांगलिक दोष बिगाड़ता है वैवाहिक सुख6 / 7

इन तीन दोषों के अलावा मांगलिक दोष भी अहम माना जाता है. यह ग्रहों की स्थिति के आधार पर तय होता है. माना जाता है कि इसका असर वैवाहिक सुख और स्थिरता पर पड़ सकता है, इसलिए इसे भी नजरअंदाज नहीं किया जाता.

विज्ञापन

कुंडली मिलान क्यों जरूरी

कुंडली मिलान क्यों जरूरी7 / 7

न केवल प्राचीन बल्कि आज के समय में भी कई लोग कुंडली मिलान को अहम मानते हैं. इसका उद्देश्य भविष्य की संभावित समस्याओं को पहले से समझना होता है. हालांकि, विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि सिर्फ दोष ही नहीं, आपसी समझ और संवाद भी सफल विवाह की कुंजी होते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन