Ardh Kendra Yog 2026: अप्रैल में इन 3 राशियों के लोग खूब कमाएंगे पैसा-शोहरत, 5 बार बनेगा अर्धकेन्द्र योग
Ardh Kendra Yog 2026: अप्रैल 2026 में कुल पांच बार अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो रहा है, जिसका शुभ प्रभाव महीने के अधिकतर दिन कई राशियों के जीवन पर पड़ेगा. चलिए जानते हैं अर्धकेंद्र योग के बनने के समय और उन राशियों के बारे में, जिन्हें अप्रैल 2026 में महालाभ होने की संभावना अधिक है.

साल 2026 का चौथा महीना 'अप्रैल' शुभ-अशुभ योग से भरा हुआ है. खासकर, 5 बार अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो रहा है, जिसके कारण लंबे समय तक कई राशियों को लाभ होगा. यहां पर आप जान सकते हैं कि कब-कब अर्धकेंद्र योग बनता है और उसका महत्व क्या है व राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ता है.
अर्धकेंद्र योग
2 / 6अर्धकेंद्र योग एक शक्तिशाली और दुर्लभ योग है, जो दो ग्रहों के एक-दूसरे के 45° कोण पर स्थित होने के समय बनता है. आमतौर पर ये योग शुभ फल प्रदान करता है, जिसके कारण जीवन में स्थिरता आती है और कष्ट दूर होते हैं.
कब-कब बनेगा अर्धकेंद्र योग?
3 / 6द्रिक पंचांग के अनुसार, 5 मार्च 2026 को सुबह 04:40 मिनट पर सबसे पहले अर्धकेंद्र योग बनेगा. इसके बाद 10 मार्च को सुबह 04:56 मिनट पर, 17 मार्च को सुबह 06:53 मिनट पर, 26 मार्च को रात 08:47 मिनट पर और अंत में 27 मार्च 2026 को रात 11 बजे अर्धकेंद्र योग बनेगा.
वृषभ राशि
4 / 6अर्धकेंद्र योग का अप्रैल 2026 में 5 बार बनना वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. करियर को लेकर युवाओं के मन में चल रही असमंजस दूर होगी. सिंगल जातकों को किसी दोस्त का साथ प्रसन्नता देगा. इसके अलावा धार्मिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी, जिससे मन को संतुष्टि मिलेगी.
तुला राशि
5 / 6अप्रैल 2026 में अर्धकेंद्र योग का 5 बार बनना तुला राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा. व्यापार के विस्तार के लिए सोच-समझकर लिए गए फैसले लाभदायक सिद्ध होंगे. इसके अलावा यात्रा में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा, जिससे बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा. इस दौरान शोहरत में भी वृद्धि होने की संभावना है.
मकर राशि
6 / 6वृषभ और तुला के अलावा मकर राशि वालों का भाग्य भी अप्रैल 2026 में अर्धकेंद्र योग के प्रभाव से प्रबल रहेगा. बच्चों का खेलकूद में मन लगेगा, जिससे शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा होगा. अपनों से दूर रह रहे लोगों का अकेलापन दूर होगा और समाज में नाम होगा. कामकाजी लोगों को अनुभवी व्यक्तियों के एक्सपीरियंस से आर्थिक लाभ होगा. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) ( All Photo Credit- Social Media)



















