DA Hike Update: महंगाई भत्ते पर बड़ा फैसला, इस राज्य में 5% बढे़गा भत्ता, सरकार का एरियर देने का भी ऐलान

8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का तोहफा मिल रहा है। बिहार, राजस्थान, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा के बाद एक और प्रदेश ने महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है और एरियर देने का ऐलान भी किया है।

Dearness Allowance
1 / 5

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया है। बढ़ा हुई भत्ता उन कर्मचारियों को मिलेगा, जो 6वें वेतन आयोग के स्केल के तहत वेतन ले रहे हैं। वहीं नया महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2025 से लागू होगा तो कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा।

विज्ञापन

महंगाई भत्ते का एरियर मिलेगा

महंगाई भत्ते का एरियर मिलेगा2 / 5

बता दें कि मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 252 प्रतिशत से बढ़कर 257 प्रतिशत हो गया है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ सैलरी 1 अप्रैल 2026 से मिलेगी। एक जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक का बकाया एरियर मिलेगा, जिसके मई 2026 से अक्टूबर 2026 के बीच क्रेडिट होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

एक लाख कर्मियों की सैलरी बढ़ेगी

एक लाख कर्मियों की सैलरी बढ़ेगी3 / 5

बता दें कि एरियर 6 बराबर किस्तों में मिलेगा। वहीं इस बीच अगर कोई कर्मचारी रिटायर हो जाता है या मौत हो जाती है तो पैसा उनके परिवार को एकमुश्त दे दिया जाएगा। वहीं 50 पैसे से कम की रकम भी एड की जाएगी और इस फैसले से मध्य प्रदेश के करीब एक लाख सरकारी कर्मचारयों की सैलरी बढ़ेगी।

7वें वेतन आयोग का महंगाई भत्ता

7वें वेतन आयोग का महंगाई भत्ता4 / 5

बता दें कि सरकार ने अब से पहले 7वें वेतन आयोग के दायरे में आने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी 3 प्रतिशत बढ़ाया था। जिससे उनका महंगाई भत्ता बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया था। इससे कर्मचारियों को महंगाई से निपटने के लिए राहत मिली थी और उनकी आर्थिक स्थिति भी स्थिर बनी रही थी।

विज्ञापन

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता5 / 5

बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को साल 2026 की पहली छमाही में महंगाई भत्ता नहीं मिला है। लेकिन अनुमान है कि केंद्र सरकार भत्ते में 2 या 3 पर्सेंट तक का इजाफा कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो महंगाई भत्ता 60 या 61 पर्सेंट बढ़ जाएगा। वहीं महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कभी भी हो सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन