90s के वो 6 गाने, जिन्होंने Dhurandhar 2 में फूंकी जान, बने ट्विस्ट वाले सीन का बैकग्राउंड म्यूजिक

Dhurandhar 2 Old Songs: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2 द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल ही कर दिया. मूवी ने वर्ल्डवाइड 700 करोड़ की कमाई पार कर ली है. फिल्म के जहां हर सीन की तारीफ हो रही है वहीं, इसमें 90s के गानों ने भी जान फूंकी है. चलिए बताते हैं इनके बारे में.

Dhurandhar 2 Old Songs
1 / 7
Dhurandhar 2 Old Songs

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2 द रिवेंज' को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म रिलीज से पहले ही धांसू कलेक्शन कर चुकी थी. ऐसे में अब रिलीज के बाद तो बवाल ही काट दिया है. इसकी कहानी पाकिस्तान के ल्यारी पर आधारित है. फिल्म की कास्ट और क्रू तक की तारीफ हो रही है. इसी के साथ ही फिल्म का म्यूजिक और गाना भी लोगों ने काफी पसंद किया. इसमें कुछ 90s के गाने भी देखने के लिए मिले, जिसने इसकी कहानी में जान ही फूंक दी. चलिए बताते हैं उन सॉन्ग्स के बारे में.

विज्ञापन

बाजीगर ओ बाजीगर

बाजीगर ओ बाजीगर2 / 7

90s का गाना 'बाजीगर ओ बाजीगर' साल 1993 में आई ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्म ‘बाजीगर’ का है, जिसे शाहरुख खान और काजोल पर फिल्माया गया था. ऐसे में जब 'धुरंधर 2 द रिवेंज' में इस गाने को फिल्माया गया था तो ये सीन में जान ही फूंक देता है. इस आइकॉनिक गाने ने दर्शकों की पुरानी याद को ताजा कर दिया है. रणवीर की फिल्म में जिस सीन में इस गाने का इस्तेमाल किया गया है उस सीन को ये एक दम ही पावरफुल बना देता है.

विज्ञापन

तिरछी टोपी वाले

तिरछी टोपी वाले3 / 7

साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'त्रिदेव' में गाना 'तिरछी टोपी वाले' को फिल्माया गया था. उस समय भी ये गाना हिट रहा था. ऐसे में जब इसे रणवीर सिंह की फिल्म में दिखाया जाता है तो वो कमाल ही हो जाता है. फिल्म में इसका इस्तेमाल कमाल के ट्विस्ट के साथ किया गया है. ये गाना जैसे ही बजता वैसे है थिएटर में तालियों से गूंज उठता है.

तम्मा तम्मा

तम्मा तम्मा4 / 7

आदित्य धर की फिल्म में गाना 'तम्मा तम्मा' को भी फिल्माया गया है. ये गाना इस फिल्म के जरिए तो पूरा का पूरा एंटरटेनमेंट पैकेज ही बन गया. इस गाने को कई जगहों पर शूट किया गया है, जिसके बाद लोग झूमने पर मजबूर हो जाते हैं. वहीं, इस गाने का इस्तेमाल संजय दत्त की मौत वाले सीन के लिए फिल्माया गया है. ऑरिजिनली इस गाने को साल 1990 में संजय दत्त पर फिल्म 'थानेदार' में फिल्माया गया था.

विज्ञापन

कभी बेबसी ने मारा

कभी बेबसी ने मारा5 / 7

'धुरंधर 2' में चौथा गाना 'कभी बेबसी ने मारा' को फिल्माया गया था. इसमें इमोशनल और इंटेंस टच को लेकर आता है. इस गाने का इस्तेमाल ठीक अपोजिट सिचुएशन के लिए फिल्माया गया है. इस गाने को साल 1985 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'अलग अलग' में फिल्माया गया था. इसमें राजेश खन्ना लीड रोल में थे. इस पुराने गाने को या तो बेहतरीन ट्विस्ट के लिए या फिर एंट्री के लिए इस्तेमाल किया गया है.

थोड़ा सा जी लो, थोड़ा-थोड़ा मर लो

थोड़ा सा जी लो, थोड़ा-थोड़ा मर लो6 / 7

1997 में आई फिल्म 'जुड़वा' का गाना 'थोड़ा सा जी लो, थोड़ा-थोड़ा मर लो' को भी 'धुरंधर 2 द रिवेंज' में फिल्माया गया है. इस गाने का इस्तेमाल बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर किया गया है और ये सीन को और भी शानदार बना देता है.

विज्ञापन

दीदी

दीदी7 / 7

वहीं, इस लिस्ट में एक और गाना 'दीदी' शामिल है, जो कि अरेबियन गाना है. इस गाने को रणवीर सिंह की 'शेर ए बलोच' के रूप में हुई एंट्री पर फिल्माया गया है. हालांकि, इस गाने का इस्तेमाल इसके पहले भी हिंदी फिल्मों में किया जा चुका है. लेकिन, 'धुरंधर 2' में इस गाने ने रणवीर सिंह की एंट्री को और भी बेहतरीन बना दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन