हाथ से न जाने दें मौका! 15,000 रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 9a
Google Pixel 9a Price Drop: अगर आप Google Pixel स्मार्टफोन खरीदने का सही मौके का इंतजार कर रहे थे, तो अब इंतजार खत्म हो चुका है. Flipkart Republic Day Sale का आज आखिरी दिन है और इसी के साथ Pixel 9a पर मिल रही भारी छूट भी खत्म होने वाली है. लॉन्च के समय प्रीमियम कीमत में आने वाला यह फोन अब ऐसे दाम पर मिल रहा है, जो सीधे मिड-रेंज खरीदारों को लुभा सकता है. बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील जोड़ दें, तो यह डील और भी ज्यादा दमदार बन जाती है.
2 / 7Google Pixel 9a को मार्च 2025 में 49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था. Flipkart सेल में इसका 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट सीधे 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. यानी बिना किसी ऑफर के ही कीमत में करीब 10 हजार रुपये की कटौती मिल रही है.
3 / 7अगर आपके पास HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड है, तो इस डील का फायदा और बढ़ जाता है. बैंक ऑफर के तहत 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद Pixel 9a की इफेक्टिव कीमत घटकर 34,999 रुपये रह जाती है. इस तरह कुल बचत करीब 15 हजार रुपये तक पहुंच जाती है.
4 / 7Flipkart इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है. पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर अधिकतम 35,150 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. हालांकि, यह पूरी तरह आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रांड और मॉडल पर निर्भर करेगा.
5 / 7Pixel 9a में 6.3 इंच का POLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल है. 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700nits की पीक ब्राइटनेस के चलते स्क्रीन आउटडोर इस्तेमाल में भी साफ और शार्प नजर आती है.
6 / 7इस स्मार्टफोन में Google का फोर्थ जनरेशन Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है. यह चिपसेट रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और कैमरा प्रोसेसिंग के लिए खास तौर पर ट्यून किया गया है. फोन Android 15 पर चलता है, जिससे यूजर्स को क्लीन इंटरफेस और लंबे समय तक अपडेट्स का भरोसा मिलता है.
7 / 7Pixel 9a में 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, NFC, GPS और USB Type-C जैसे सभी जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं. यानी परफॉर्मेंस के साथ-साथ यह फोन फ्यूचर-रेडी भी है.









