Thermocol Wall Technology: गर्मी में घर को शिमला बना देगी थर्माकोल वाली दीवार, क्या है EPS टेक्नोलॉजी?
Thermocol Wall Technology: भीषण गर्मी से निपटने के लिए अब लोग घरों में ईंट-पत्थर की जगह थर्माकोल वाली EPS वॉल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं. यह तकनीक बाहर की तपती धूप और हीटवेव को घर के अंदर आने से रोकती है, जिससे कमरे ठंडे रहते हैं. आइए जानते हैं कि यह तकनीक कैसे बिजली बिल और एसी का खर्च बचाती है.

Thermocol Wall Technology: देश में हर साल गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं. मई-जून के महीनों में पड़ने वाली भीषण हीटवेव ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. ऐसे में लोग 24 घंटे एयर कंडीशनर (AC) चलाने को मजबूर हैं, जिससे न सिर्फ बिजली का बिल आसमान छू रहा है बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है. लेकिन अब इस चिलचिलाती गर्मी से निपटने और घर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने के लिए लोग एक नई तकनीक की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं, जिसका नाम है— EPS वॉल टेक्नोलॉजी (यानी थर्माकोल से घर बनाने की तकनीक).
क्या है यह थर्माकोल वाली EPS टेक्नोलॉजी?
2 / 6EPS का पूरा नाम 'एक्सपेंडेड पॉलिस्टायरीन' (Expanded Polystyrene) है, जिसे हम और आप आम बोलचाल की भाषा में थर्माकोल कहते हैं. इस तकनीक में घरों की दीवारों और छतों को बनाने के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए हल्के थर्माकोल पैनल्स का इस्तेमाल किया जाता है. ये पैनल बेहद मजबूत होते हैं और पारंपरिक ईंट-गारे की दीवारों के मुकाबले काफी हल्के होते हैं, जिससे पूरी इमारत का वजन भी कम हो जाता है.
आखिर तपती गर्मी में कैसे ठंडे रहते हैं घर?
3 / 6इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा है थर्मल इंसुलेशन यानी तापमान को कंट्रोल करना. थर्माकोल के अंदर लाखों छोटे-छोटे बंद सेल्स होते हैं, जिनमें हवा फंसी (टैप) रहती है. यह फंसी हुई हवा बाहर की तेज गर्मी और लू को दीवार के पार जाने से रोकती है. एक तरह से यह गर्मी के लिए मजबूत ढाल का काम करती है.
बिजली की बचत होगी और एसी का लोड भी घटेगा
4 / 6जब बाहर का तापमान 45 डिग्री पार कर रहा होता है, तब भी ये दीवारें बाहर की हीट को अंदर ट्रांसफर नहीं होने देतीं. इसके चलते घर के अंदर का तापमान सामान्य बना रहता है. जब घर अंदर से खुद ब खुद ठंडा रहेगा तो आपको एसी चलाने की जरूरत बहुत कम पड़ेगी. इससे आपकी भारी-भरकम बिजली की बचत होगी और एसी का लोड भी घटेगा.
हल्की, टिकाऊ और किफायती भी है यह तकनीक
5 / 6गर्मी से राहत देने के अलावा इसके कई फायदे हैं. चूंकि मटेरियल बहुत हल्का होता है, इसलिए इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना और दीवारों को इंस्टॉल करना बेहद आसान और कम समय लेने वाला होता है. आधुनिक दौर में सस्टेनेबल और कम बिजली खपत वाले घर बनाने के लिए बिल्डर्स और होम-ओनर्स इस तकनीक को हाथों-हाथ ले रहे हैं.
सही इंस्टॉलेशन बेहद जरूरी
6 / 6हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि थर्माकोल पैनल लगाते समय सही इंस्टॉलेशन बेहद जरूरी है. घर बनाते समय नमी से बचाव, वेंटिलेशन और सुरक्षा की परतों (जैसे सीमेंट-कंक्रीट की कोटिंग) का खास ध्यान रखना चाहिए ताकि लंबे समय तक इसका पूरा फायदा मिल सके.









